- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज में प्रवेश हेतु युवाओं में उत्साह, ऑनलाईन आवेदन 8 जुलाई तक ।
स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम कॉलेज में प्रवेश हेतु युवाओं में उत्साह, ऑनलाईन आवेदन 8 जुलाई तक ।
बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की विशेष पहल पर स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम विद्यालय के माध्यम से प्रदेश भर में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग के परिवारों के विद्यार्थियों को उत्कृष्ट शिक्षा उपलब्ध कराया जा रहा है। इस योजना को विस्तार देते हुए प्रदेश में लोगों को बेहतर उच्च शिक्षा देने के लिए स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय भी प्रारंभ किया जा रहा है। कलेक्टर सौरभ कुमार के निर्देश पर बिलासपुर में भी शहर के मध्य स्थित पुराना हाईकोर्ट भवन में स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम महाविद्यालय का संचालन शुरू हो रहा है और प्रवेश प्रक्रिया भी प्रारंभ हो चुकी है। स्वामी आत्मानंद कॉलेज में पढ़ाई हेतु भर्ती को लेकर युवाओं में बहुत उत्साह है। अब तक लगभग 115 विद्यार्थियों ने भर्ती हेतु ऑनलाईन आवेदन कर चुके हैं ।
स्वामी आत्मानंद शासकीय अंग्रेजी माध्यम आदर्श महाविद्यालय बिलासपुर के प्राचार्य ने बताया कि महाविद्यालय में बीए (कला संकाय) के 90, बीएससी गणित समूह (विज्ञान संकाय) के 60, बीएससी (कम्प्यूटर साईंस) के 60 एवं बी कॉम (वॉणिज्य संकाय) के 60 सीट उपलब्ध है। बीए (कला संकाय) में अंग्रेजी साहित्य, समाजशास्त्र, इतिहास एवं राजनीतिक शास्त्र विषय शामिल है। बीएससी गणित समूह (विज्ञान संकाय) के अंतर्गत रसायनशास्त्र, गणित एवं भौतिकशास्त्र, बीएससी (कम्प्यूटर साईंस) के अंतर्गत कम्प्यूटर भौतिकशास्त्र एवं बी कॉम (वॉणिज्य संकाय) के अंतर्गत बी कॉम कम्प्यूटर विषय शामिल है। महाविद्यालय में प्रवेश हेतु आनलाईन आवेदन की प्रक्रिया चल रही है, जिसकी अंतिम तिथि 8 जुलाई है। इच्छुक विद्यार्थी अटल बिहारी वाजपेयी विश्वविद्यालय की वेबसाईट https://exam.bucgexam.in/ में जाकर ऑनलाईन आवेदन कर सकते हैं। प्राप्त आवेदनों की मेरिट के आधार पर सूची जारी की जाएगी ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
