- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- बिलासपुर पुलिस ने शहर मुख्य स्थानों पर की सरप्राइज चेकिंग, शराब पीकर गाड़ी चलाते 42 मिले, 165 वाहनों पर हुई कार्यवाही, वाहन किया गया जब्त ।
बिलासपुर पुलिस ने शहर मुख्य स्थानों पर की सरप्राइज चेकिंग, शराब पीकर गाड़ी चलाते 42 मिले, 165 वाहनों पर हुई कार्यवाही, वाहन किया गया जब्त ।
बिलासपुर। पुलिस ने शनिवार रात को शहर में सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाया। इस अभियान में कुल 165 वाहनों के खिलाफ मोटर व्हीकल एक्ट की धारा 185 के तहत कार्रवाई की गई। जिसमे 45 ऐसे थे जो शराब पीकर गाड़ी चलाते मिले। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के निर्देश पर शहर के सभी प्रमुख चौक-चौराहों के अलावा सभी ग्रामीण थाना क्षेत्र में सरप्राइज चेकिंग अभियान चलाकर संदिग्ध वाहनों की जांच की गई। चेकिंग के दौरान ड्रिंक एंड ड्राइव, ब्लैक फिल्म लगाने वाले कार, बिना नंबर वाली गाड़ी, तीन सवारी वाले दोपहिया वाहन आदि यातायात नियमों को नहीं मानने वालों की खिलाफ कार्यवाही की गई है ।
शराब पीकर वाहन चलाने वालों का मौके पर ही ब्रेथ एनालाइजर मशीन से चेक किया गया व नियत सीमा से अधिक शराब पी कर गाड़ी चलाने वालों की गाड़ियों को जप्त किया गया है। अभियान में 185 MV एक्ट के अंतर्गत कुल 42 वाहनों को जप्त किया गया है, जिसे न्यायालय के समक्ष पेश किया जाएगा। ब्लैक फिल्म तीन सवारी बिना नंबर के वाहनों पर कार्यवाही करते हुए कुल 123 वाहन स्वामी से एमवी एक्ट के तहत 51 हजार रुपए का जुर्माना कटा गया है। इस प्रकार कुल 165 वाहनों पर एमवी एक्ट के अंतर्गत कार्यवाही की गई है। वाहनों की सरप्राईज चेकिंग का उद्देश्य अपराधिक गतिविधि वाले व्यक्तियों पर अंकुश लगाना तथा ड्रिंक एंड ड्राइव से होने वाली दुर्घटनाओं पर रोक लगाना है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
