- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- पटवारियों की हड़ताल अब हुई खत्म, एस्मा लगाने के बाद भी पटवारियों पर नहीं हुआ कोई असर ।
पटवारियों की हड़ताल अब हुई खत्म, एस्मा लगाने के बाद भी पटवारियों पर नहीं हुआ कोई असर ।
रायपुर। छत्तीसगढ़ में पटवारियों की हड़ताल अब खत्म हो गई है। गुरुवार को राजस्व पटवारी संघ के प्रदेश अध्यक्ष भागवत कश्यप ने इसका ऐलान कर दिया। उन्होंने कहा कि जनता के काफी सारे काम रुके हुए हैं, हम जनहित में हड़ताल खत्म करने का फैसला ले रहे हैं। पटवारी संघ के प्रतिनिधि मंडल ने मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से मिलकर लिया है। पटवारी संघ ने बताया कि छात्र हित को देखते हुए, खेती किसानी का भी समय चल रहा है, जन हित को देखते हुए हड़ताल स्थगित कर रहे हैं। पिछले करीब 1 महीने से पटवारी हड़ताल पर थे। सरकार ने एस्मा लगाया, लेकिन उसका भी कोई असर नहीं हुआ। नतीजा ये हुआ कि राजस्व का पूरा कामकाज ठप पड़ गया है। न तो सीमांकन हो रहा था और न ही आय, निवास प्रमाण पत्र बन रहे हैं। उच्च शिक्षा में प्रवेश के लिए इन दस्तावेजों की जरूरत पड़ती है और अभी प्रवेश शुरू होने वाले हैं, ऐसे में प्रवेश लेने वाले विद्यार्थी भी परेशान हो रहे थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
