- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- राजनांदगांव से झारखंड मुर्गी दाना लेकर जा रहे ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी, चालक की मौत, 4 घंटे की मशक्कत के बाद दूसरे युवक को निकाला जा सका बाहर ।
राजनांदगांव से झारखंड मुर्गी दाना लेकर जा रहे ट्रक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी, चालक की मौत, 4 घंटे की मशक्कत के बाद दूसरे युवक को निकाला जा सका बाहर ।
तखतपुर। आधी रात राजनांदगांव से झारखंड मुर्गी दाना लेकर जा रहे डंपर 709 अचानक अनियंत्रित होकर गड्ढे में जा गिरी जिससे झारखंड निवासी एक युवक की मृत्यु हो गई वही दूसरा का पैर वाहन में रात 2:00 बजे से फसा रहा जिसे 112 आरक्षक नीलकमल राजपूत और चालक वीरेंद्र मनहर ने रात भर मेहनत कर 4 घंटे तक के कड़ी मेहनत से फंसे युवक जीवित निकाला गया। आधी रात 24 मई को झारखंड निवासी महेंद्र सिंह और मन्नू मांझी दोनों राजनंदगांव से मुर्गी दाना 709 वाहन डंपर में भरकर झारखंड जा रहे थे तभी रात लगभग 2:00 बजे पुलिस को सूचना मिली कि तखतपुर थाना अंतर्गत ग्राम खमरिया बिलासपुर तखतपुर मुख्य मार्ग में एक वाहन अनियंत्रित होकर गड्ढे में घुस गया है ।
जब पुलिस मदद करने पहुंची तो देखा डंपर वाहन गड्ढे में बुरी तरह से जाकर फंसा हुआ था, और महेंद्र सिंह की मौके पर मृत्यु हो गई थी, वही मन्नू मांझी का एक पैर डंपर के नीचे फंसा हुआ था, पुलिस 112 की टीम पहुंचने पर युवक बार-बार विनती करता रहा कि उसे जीवित निकाला जाए। नीलकमल राजपूत आरक्षक ने कहा कि तुम हिम्मत मत हारना । उसके बाद एक्सीवेटर और गैस कटर की व्यवस्था रात 2 बजे से चले रेस्क्यू में सुबह 6:00 बजे तक के पुलिस स्टाफ ने रेस्क्यू कर मन्नू मांझी को जीवित निकाला जिसे 112 के आरक्षक नीलकमल राजपूत और चालक वीरेंद्र मनहर और ग्रामीणों की मदद ने रात भर मेहनत कर 4 घंटे के प्रयास से एक युवक की जान बच गई ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
