- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- टर्म लोन एवं स्मॉल बिजनेस योजना के लिए आवेदन 5 जून तक ।
टर्म लोन एवं स्मॉल बिजनेस योजना के लिए आवेदन 5 जून तक ।
बिलासपुर। जिले के अनुसूचित जनजाति वर्ग के लिए टर्म लोन योजना एवं स्मॉल बिजनेस योजना अंतर्गत आवेदन आमंत्रित किये गये है। इच्छुक आवेदक 5 जून 2023 तक पुरानी कम्पोजिट बिल्डिंग स्थित कक्ष क्रमांक 17 में जिला अंत्यावसायी सहकारी विकास समिति कार्यालय में आवेदन प्राप्त एवं जमा कर सकते है। आवेदक कृषि एवं उद्योग क्षेत्र के व्यवसाय हेतु टर्म लोन योजना एवं सेवा क्षेत्र के व्यवसाय हेतु स्मॉल बिजनेस योजना का लाभ ले सकते हैं ।
आवेदक को अनुसूचित जनजाति वर्ग का, बिलासपुर जिले का निवासी एवं आयु 18 से 50 वर्ष के मध्य होनी चाहिए। आय, जाति, निवास प्रमाण पत्र सक्षम अधिकारी द्वारा जारी किया गया हो। आय प्रमाण पत्र ग्रामीण एवं शहरी क्षेत्र में 3 लाख रूपये से अधिक न हो। आयु-जन्मतिथि संबंधी स्कूल का प्रमाण पत्र, अंकसूची, शपथ पत्र अनिवार्य है। आधार, राशन कार्ड, मतदाता परिचय पत्र, बैंक पासबुक की छायाप्रति एवं पूर्व से किसी शासकीय योजना में ऋण अनुदान प्राप्त न किया हो तथा ऋण बकाया न हो संबंधी शपथ पत्र एवं पासपोर्ट साईज के दो फोटोग्राफ्स अनिवार्य है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
