- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- व्यापार विहार में पुलिस का छापा, नकली आयोडेक्स, ईनो, आल आउट, ब्लेक हिट का जखीरा जप्त, व्यापारी गिरफ्तार ।
व्यापार विहार में पुलिस का छापा, नकली आयोडेक्स, ईनो, आल आउट, ब्लेक हिट का जखीरा जप्त, व्यापारी गिरफ्तार ।
बिलासपुर। पुलिस ने व्यापार विहार के एक दुकान से नकली iodex, eno, all out, black hit का जखीरा पकड़ा है। नकली सामान बेचने के आरोप में नरेश ट्रेडिंग के मालिक कमलेश मखीजा को गिरफ्तार किया है। आरोपी के दुकान से नकली ईनो 3000 पैकेट, ब्लैक हिट 100 आयोडेक्स 150, ऑल आउट 500 पैकेट जब्त किया गया है। जिसकी कीमत 1,60,000 रुपए बताई जा रही है। प्रार्थी रोहित जायसवाल मैसर्स द्वारा अधिकृत हेलॉन/जीएसके सीएच कॉपीराइट, ट्रेडमार्क और पेटेंट उल्लंघन की जांच पता और पूरे भारत में उत्पादों की प्रामाणिकता की पुष्टि करने के लिए अधिकार प्रदान करने वाला प्रासंगिक पीओए एलओए प्राप्त कर रेड कार्यवाही किया गया है ।
रेड के दौरान विक्रेता को नकली सामान का व्यापार करते पाया गया है। जांच के दौरान विक्रेता से नमूने खरीदे जिन पर iodex, eno, all out, black hit के कॉपीराइट और ट्रेडमार्क को प्रमुखता से प्रदर्शित किया गया था। उत्पादों की वास्तविक श्रृंखला पर उपयोग किए जाने वाले कलात्मक कार्यों को दोहराने के लिए रंग संयोजन और मुद्रण शैली का उपयोग किया गया था। ओरिजिनल की तरह ही दिखाई देने वाले सामान मिलने पर नरेश ट्रेडिंग सेंटर व्यापार विहार के मालिक कमलेश मखीजा के विरुद्ध थाना तारबाहर में अपराध क्रमांक 144/23 पंजीबद्ध किया गया है। उनके दुकान से नकली ईनो 3000 पैकेट, ब्लैक हिट 100 आयोडेक्स 150, ऑल आउट 500 कीमती 1,60,000 रुपए जप्त जब्त किए गए है। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ ट्रेडमार्क एवम पेटेंट उलंघन अधिनियम की धारा 103,104,105 एवम् कॉपी राइट एक्ट की धारा 51,63 के अंतर्गत जुर्म दर्ज किया गया है। इस रेड कार्यवाही में ACCU प्रभारी धर्मेंद्र वैष्णव एवं तारबाहर प्रभारी निरीक्षक मनोज नायक के साथ उप निरीक्षक अजय वारे, ASI टोप्पो, प्रधान आरक्षक बलबीर सिंह, आरक्षक सरफराज खान, तरुण केशरवानी, निखिल राव, सूरज का योगदान रहा ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
