- Home
- टॉप न्यूज़
- गरियाबंद
- शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला विधायक सड़क हादसे में घायल, हाइवा से बचने अनियंत्रित होकर पलट गई ।
शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला विधायक सड़क हादसे में घायल, हाइवा से बचने अनियंत्रित होकर पलट गई ।
गरियाबंद। शादी समारोह में शामिल होने जा रही महिला विधायक सड़क हादसे में घायल हो गई है। विधायक की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई जिससे उसमे सवार विधायक और उसका उसके पति को मामूली चोट आई है। मैनपुर इलाके से दर्दनाक हादसे की खबर सामने आई है। विधायक रंजना साहू की गाड़ी अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे में रंजना साहू घायल हो गई है, जिन्हें उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल ले जाया गया है। इस दौरान उनके पति डिपेंद्र साहू भी कार में मौजूद थे। फिलहाल दोनों की हालत खतरे से बाहर बताई जा रही है ।
बताया जा रहा है कि धमतरी विधायक रंजना साहू अपने सहयोगियों के साथ बिंद्रानवागढ़ के पूर्व विधायक डमरुधर पुजारी के परिवार की शादी कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जा रही थी। गरियाबंद जिला के मैनपुर से 18 किलोमीटर दूर सामने तेज गति से आ रहे हाइवा से बचने के लिए वाहन चालक ने जैसे ही सड़क किनारे गाड़ी को उतारा सड़क किनारे गड्ढे में गाड़ी गिरकर पलट गई। इस घटना में विधायक सहित लोगों को मामूली चोट आई है। जिनका उपचार मैनपुर के अस्पताल में चल रहा है। जानकारी के अनुसार घटना के समय हल्की बारिश भी हो रही थी। वाहन में विधायक सहित पांच और अन्य लोग बैठे हुए थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
