- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- 8-10 लड़कों ने दिनदहाड़े लाठी-डंडे और चाकू से युवक की हत्या, पुरानी रंजिश के चलते ली जान ।
8-10 लड़कों ने दिनदहाड़े लाठी-डंडे और चाकू से युवक की हत्या, पुरानी रंजिश के चलते ली जान ।
बिलासपुर। सिरगिट्टी में एक युवक की 8-10 लोगों में मिलकर हत्या कर दी गई है। मृत युवक का आपराधिक रिकार्ड है और हाल ही जेल से छूटा था। हत्या के पीछे पुरानी रंजिश बताई जा रही है। पुलिस हत्यारों को पकड़ने के लिए घेराबंदी शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार मामला सिरगिट्टी थाना क्षेत्र का है। चुचुहियापारा के गणेश नगर निवासी मोनू उर्फ पवन सोनी पिता सुरेश सोनी (26) मंगलवार की शाम करीब 6.30 बजे गणेश चौक में खड़ा था। उसी समय मोहल्ले के 8-10 लड़के आए और गाली देते हुए अचानक मोनू को घेर लिया। फिर लाठी-डंडे से उस पर ताबड़तोड़ हमला कर दिया। इस मारपीट के दौरान युवकों ने उस पर चाकू भी घोंप दिया, जिससे वह खून से लथपथ होकर बुरी तरह घायल हो गया।
हमले के बाद सभी लड़के उसे छोड़कर भाग निकले जबकि मोनू खून से लथपथ घायल होकर पड़ा रहा ।
लोगों ने घटना की जानकारी उसके परिजन और पुलिस को दी। सूचना के बाद मौके पर पुलिस पहुंची लेकिन इससे पहले ही युवक को परिजन अस्पताल ले गए थे, जहां उसकी मौत हो गई। बताया जा रहा है की मृत युवक गांजे के अवैध धंधे में भी शामिल था। TI बोले-हमलावरों की तलाश जारी । TI पौरूष पुर्रे ने बताया कि हमले की खबर मिलते ही पुलिस की टीम मौके पर पहुंच गई है। आसपास के लोगों से पूछताछ हमलावर युवकों की पहचान कर उनकी तलाश की जा रही है। गैंगवार की स्पष्ट वजह साफ नहीं हो पाई है। मरने वाला युवक एक माह पहले ही जेल से छूटा था। पुरानी रंजिश के चलते हमला हुआ है। फिलहाल पुलिस मामले की जांच कर रही है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
