- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- आरक्षक की हुई शिकायत, पीड़ित महिला ने एसपी आफिस में न्याय की लगाई गुहार, पति पर अय्याशी करने का लगाया आरोप ।
आरक्षक की हुई शिकायत, पीड़ित महिला ने एसपी आफिस में न्याय की लगाई गुहार, पति पर अय्याशी करने का लगाया आरोप ।
बिलासपुर। दरसल एक पीड़ित महिला ने एसपी आफिस में शिकायत पत्र देकर न्याय की गुहार लगाई है, पीड़ित महिला का कहना है की उसका पति अनुराग वैष्णव जो आरक्षक है और मेरे पति है, वर्तमान में बिलासपुर में पुलिस विभाग में कार्यरत है उनसे मेरा विवाह पारिवारिक आपसी सहमती से दिनांक 11 मार्च 2022 को रतनपुर के भैरव बाबा मंदिर में उनके पूरे परिवार के समक्ष हुआ था, शादी पूरे विधि विधान से हुआ था। मुझसे शादी करने के बाद मेरे पति ने मुझको ससुराल में अपने माता पिता के साथ में ग्राम पोड़ी पाली में रखा, मेरे पति पुलिस आरक्षक अनुराग वैष्णव ने पुलिस विभाग में पदोन्नत होने के कारण 2 महिना बाद मुझको मेरे माँ के यहाँ छोड़ दिया, और यह कहा की मुझे साथ नहीं रख सकता, इसके बाद वे चले गए, फिर एक दिन अचानक मेरे पति ने बार और पब में लड़कियों के साथ फोटो खिंचवाकर मुझको मोबाइल में सेंड किया तब मुझको शक हुआ की मेरे पति गलत काम में लिप्त है, और किसी लड़कियों के चक्कर में बर्बाद है, यही कारण है की पुरी तनख्वाह लड़कियों पर खर्च करते है, और मुझको तनख्वाह का कुछ भी नहीं देते है, वही महिला ने मीडिया को यह भी बताया की शराब और बार में अन्य लड़की के साथ खींची गयी फोटो पूरी तरह से सुरक्षित है।
बातो बातो में पीड़िता ने कहा की जब मै ससुराल में जहर खा ली तब 19 मई 2022 को सुलह हुआ था। जिसमे पुलिस विभाग बलौदा बाजार के DSP का दस्तावेज सुरक्षित है, जो मेरे लिए सबुत है, महिला ने मीडिया को बताया की इस तरह से उसने मुझे धोखा दिया है और मेरे साथ अन्याय किया है, मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा की मेरे पति ने इंस्पेक्टर की पदोन्नति के लिए 5 लाख रूपए मांग किया था, जिसका मोबाइल रिकॉर्डिंग सुरक्षित है, मेरे परिवार को उसने जान से मारने की धमकी दी थी, और कहा था की किसी तरह की कोई कार्यवाही न करे, अन्यथा झूठा पुलिस केस दर्ज कर के जेल भिजावा देगा। जिससे मेरा परिवार दहशत में है। रक्षक ही भक्षक निकलेगा तो भला लोग किस पर यकीन करेंगे, आप ज़रा खुद सोचिये, यहाँ पर बात किसी और की नहीं बल्कि खाकी वर्दी की हो रही है, जिसकी आड़ में उसने महीला की जिंदगी बर्बाद कर दी, फ़िलहाल देखना होगा की इस मामले में पुलिस क्या कार्रवाई करती है, या फिर महिला न्याय के लिए भटकती रहेगी ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
