- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- पशुओं के इलाज के लिए भी चलेंगे मोबाइल वाहन, कृषि उत्पादन आयुक्त ने की पशुपालन एवं मछलीपालन विभाग की समीक्षा ।
पशुओं के इलाज के लिए भी चलेंगे मोबाइल वाहन, कृषि उत्पादन आयुक्त ने की पशुपालन एवं मछलीपालन विभाग की समीक्षा ।
बिलासपुर। इंसानों के इलाज के लिए की गई व्यवस्था की तरह पशुओं के इलाज के लिए भी मोबाइल वेटनरी यूनिट चलाया जायेगा। प्रत्येक जिले की प्रमुख 5 गोठानों को केंद्रित रखते हुए इसकी शुरूआत की जाएगी। कृषि उत्पादन आयुक्त डॉ. कमलप्रीत सिंह ने आज यहां जिला कार्यालय के सभाकक्ष में आयोजित बिलासपुर एवं सरगुजा संभाग के पशुपालन एवं मत्स्य पालन विभाग के अधिकारियों को संबोधित करते हुए इस आशय की जानकारी दी। बैठक में संभागायुक्त डॉ. संजय अलंग, पशुधन विकास विभाग की संचालक चंदन त्रिपाठी, मछली पालन विभाग के संचालक सहित संभाग के सभी जिला कलेक्टर, जिला पंचायत सीईओस और पशुपालन एवं मछली पालन विभाग के अधिकारी उपस्थित थे ।
एपीसी डॉ. कमलप्रीत ने कहा कि ग्रामीण क्षेत्रों में पशुपालन एवं मछली पालन किसानों की अतिरिक्त आमदनी का बढ़िया साधन है। राज्य सरकार विभिन्न योजनाओं के तहत आकर्षक अनुदान भी मुहैया कराती है। सभी योजनाओं को पात्र हितग्राहियों तक पहूंचाकर उनकी आमदनी बढ़ाने के लिए अधिकारी लगन लगाकर काम करें। उन्होंने पशुओं की लम्पी वायरस बीमारी के प्रति भी सजग रहने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि एहतियातन अभियान चलाकर सभी पशुओं को लम्पी वायरस विरोधी टीका लगाना सुनिश्चित करें। डॉ. सिंह ने कहा कि मछली पालन को भी कृषि का दर्जा दिए जाने के कारण उन्हें भी सहकारी बैंक से शून्य प्रतिशत ब्याज पर ऋण दिया जाएगा। राज्य सरकार की योजना का अधिकाधिक लाभ उठाने के लिए मछुवारों को प्रेरित करें ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
