- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- बेलतलरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में 12 दिवसीय क्रिकेट मैच का आज हुआ समापन, सकरी की हुई जीत संजय सिंह चौहान ने विजेताओं को दिए पुरस्कार ।
बेलतलरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में 12 दिवसीय क्रिकेट मैच का आज हुआ समापन, सकरी की हुई जीत संजय सिंह चौहान ने विजेताओं को दिए पुरस्कार ।
बिलासपुर। बेलतरा विधानसभा क्षेत्र के ग्राम सेमरताल में चल रहे क्रिकेट मैच का आज समापन हो गया जिसमें मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रवादी युवा कांग्रेस के प्रदेश महासचिव वह सदस्यता अभियान के चेयरमैन संजय सिंह चौहान उपस्थित रहे विगत 12 दिनों से चल रहे ग्राम सेमरताल में क्रिकेट मैच प्रतियोगिता का रविवार 22 जनवरी को समापन हो गया जिसमें बेलतरा विधानसभा के कई ग्रामों से लगभग 32 टीम इस प्रतिस्पर्धा में भाग लिए जिसमें सकरी व सेमरताल फाइनल तक पहुंचे दोनों टीमों के बीच रोचक मुकाबला हुआ जिसमें सकरी की टीम को जीत का सेहरा मिला वही सेमरताल को पराजय का सामना करना पड़ा, सकरी विजयी टीम को संजय सिंह मुख्य अतिथि के द्वारा प्रथम पुरस्कार के रूप में ₹25000 की नगद राशि दी गई वही उपविजेता सेमरताल को द्वितीय पुरस्कार ₹12000/- व तृतीय पुरस्कार ₹5000 नगद व चतुर्थी ₹2000 की नगद राशि संजय सिंह चौहान द्वारा दिया गया चौहान ने कहा कि इसी तरह के खेल प्रतियोगिताओं द्वारा खेल के प्रति खिलाड़ी सजग व उत्साहित रहे और अपने गांव व जिले के साथ-साथ प्रदेश का भी नाम रोशन करें चौहान ने कहा कि किसी भी हमेशा खेलते रहना चाहिए जिससे शरीर के साथ-साथ बुद्धि का भी विकास होता है और इससे स्वास्थ लाभ भी मिलता है साथ ही साथ जीते हुए प्रतिभागियों को बधाई व शुभकामना देते हुए ग्राम वासियों का आभार व्यक्त किया इस प्रतियोगिता में मुख्य अतिथि के रूप में राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के प्रदेश महासचिव सदस्यता अभियान के चेयरमैन संजय सिंह चौहान के साथ विशिष्ट अतिथि के रूप में जिला पंचायत सदस्य विक्रम सिंह तथा हजारों की संख्या में ग्राम वासी उपस्थित रहे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
