- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पिकअप में आमने – सामने की टक्कर, 6 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल ।
भीषण सड़क हादसा, ट्रक और पिकअप में आमने – सामने की टक्कर, 6 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल ।
बलौदा बाजार। पलारी में गोड़ा पुलिया के पास एक बड़ा सड़क हादसा हुआ है। इस हादसे में पिकअप में सवार 6 लोगों की मौत हो गई है। जबकि 20 से अधिक लोग घायल हो गए है। घायलों का पलारी के सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र में इलाज चल रहा है। इधर मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने इस सड़क दुर्घटना में शोक व्यक्त किया है। मिली जानकारी के मुताबिक पलारी थाना क्षेत्र के गोड़ा पुलिया के पास भीषण सड़क हादसा हुआ है, जहां पिकअप वाहन और ट्रक में आमने-सामने की टक्कर हो गई और पिकअप में सवार 6 लोगों की मौत हो गई। जानकारी के मुताबिक पिकअप वाहन में बच्चे, बुजुर्ग, महिला समेत लगभग 25 लोग सवार थे जो पारिवारिक कार्यक्रम से वापस अपने गांव लटुवा लौट रहे थे। इसी दौरान पलारी थाना से छह किमी आगे गोड़ा पुलिया के पास हादसा हो गया ।
पलारी पुलिस को सूचना मिलते ही तत्काल वे घटना स्थल पहुंचकर घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र पलारी भिजवाया गया जहां उनका ईलाज जारी है। वहीं घटना के बाद ट्रक ड्राइवर ट्रक छोड़कर फरार हो गया है। मृतकों में धनेश्वरी, प्रभा, घनश्याम, शांति और हेमा ध्रुव के नाम सामने आए हैं। हादसा इतना जबरदस्त था कि पिकअप के परखच्चे उड़ गए। वहीं, तीन महिलाओं की मौत घटनास्थल पर ही हो गई। मासूम सहित तीन ने अस्पताल में दम तोड़ दिया । मुख्यमंत्री भूपेश बघेल ने बलौदाबाजार जिले में थाना पलारी क्षेत्र में गौड़ा पुलिया के पास बीती रात ट्रक और पिकअप की टक्कर में 6 लोगों की मृत्यु पर गहरा दुःख व्यक्त किया है। उन्होंने मृतकों के परिजनों के प्रति गहरी संवेदना प्रकट की है। मुख्यमंत्री ने जिला प्रशासन के अधिकारियों को इस दुर्घटना में मृतकों के परिजनों को हर संभव सहायता और घायलों को इलाज की बेहतर से बेहतर सुविधा उपलब्ध कराने के निर्देश दिए हैं। दुर्घटना में घायलों को बलौदाबाजार रिफर किया गया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
