- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- शराब पीने से तीन की मौत, मृतकों में एक सेना का जवान भी, चार दिन पहले ही हुई थी शादी ।
शराब पीने से तीन की मौत, मृतकों में एक सेना का जवान भी, चार दिन पहले ही हुई थी शादी ।
जांजगीर-चांपा। जांजगीर जिले के रोगदा गांव में शराब पीते ही तीन लोगों की मौत हो गई है। मृतकों में एक सेना में जवान था, और उसकी चार दिन पहले ही शादी हुई थी। इस घटना के बाद गांव में कोहराम मच गया गई। गांव में भारी संख्या में पुलिस बल की तैनाती की गई है । मिली जानकारी के अनुसार सोमवार की सुबह नवागढ़ थाना क्षेत्र के रोगदा गांव में शराब पीने से भारतीय सेना में टेक्नीशियन के पद पर तैनात 32 वर्षीय नंदलाल कश्यप, गांव के ही 35 साल के सतीश कश्यप और 53 वर्षीय परस साहू की मौत हो गई। बताया जा रहा है की जवान नंदलाल इन दिनों छुट्टी पर घर आया था। उसकी गांव में ही चार दिन पहले शादी हुई थी। उसने इसके चलते परिचितों के साथ खाने-पीने का कार्यक्रम रखा था। अपने परिचित सतीश और परस के साथ गांव के अवैध शराब विक्रेता हरप्रसाद के पास जाकर आज सुबह देसी शराब खरीदी। तीनों ने एक घर में बैठकर साथ ही शराब पी, पीने के बाद देखते ही देखते तीनों बेहोश हो गए। गांव वाले इसे देखकर घबरा गए। वे उसे तुरंत नवागढ़ सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर आए। यहां उनका इलाज होता इसके पहले ही डॉक्टरों ने तीनों को मृत घोषित कर दिया ।
सूचना मिलने पर पहुंची नवागढ़ पुलिस ने शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। पुलिस के अनुसार पीएम रिपोर्ट से मौत की वजह मालूम हो पाएगी। जिस हरप्रसाद से तीनों ने शराब खरीदी, उसके बारे में बताया गया है कि आबकारी विभाग और पुलिस की मदद से वह काफी पहले से अवैध शराब की गांव में बिक्री करता है । एक साथ तीन ग्रामीणों की मौत से गांव में तनाव की स्थिति है। इसके चलते वहां पुलिस बल भी तैनात किया गया है। परिजन आरोप लगा रहे हैं कि शराब में जहर था। इसे जानबूझकर मिलाया गया या शराब ही अवैध थी, इस बारे में अटकलें लगाई जा रही हैं। फिलहाल पुलिस ने कोचिये हरिप्रसाद को हिरासत में लिया है, उससे पूछताछ चल रही है।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
