- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- मेयर रामशरण यादव ने छत्तीसढ़िया आंलिंपिक के विजेताओं को किया पुरस्कृत ।
मेयर रामशरण यादव ने छत्तीसढ़िया आंलिंपिक के विजेताओं को किया पुरस्कृत ।
बिलासपुर। मेयर रामशरण यादव ने सोमवार को छत्तीसढ़िया ओलिंपिक के पांच विजेताओं को राशि प्रदान किया। उन्होंने सभी विजेताओं को भविष्य में भी अपनी हुनर को बरकरार रखते हुए बेहतर प्रदर्शन करते रहने के लिए प्रेरित किया। महापौर यादव ने कहा कि प्रदेश की सत्ता की बागडोर जब से सीएम भूपेश बघेल ने संभाली है, तब से वे छत्तीसगढ़ की विलुप्त होती संस्कृति व धरोहरों को सहेजने का भी काम कर रहे हैं। इसी के तहत उन्होंने प्रदेशभर में छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक का सरकारी आयोजन कराया। उनकी इस पहल से छत्तीसगढ़ के विलुप्त होती खेल को नई संजीवनी मिली है। गांव से लेकर शहर तक छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक की धूम मची हुई थी। उन्होंने छत्तीसगढ़िया खेलों को सरकारी स्तर पर पुर्नजीवित करने पर सीएम बघेल का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम में एमआईसी सदस्य अजय यादव थे ।
नगर निगम की समाज कल्याण अधिकारी रेणुका पिंगले ने बताया कि छत्तीसगढ़िया ओलिंपिक क्रीड़ा प्रतियोगिता 2022-23 का आयोजन नगरीय व कलस्टर स्तर पर नवंबर-दिसंबर 2022 में विभिन्न स्कूलों में किया गया। खिलाड़ियों ने कुल 14 स्पर्धाओं कबड्डी, खो-खो, 100 मीटर दौड़, गिल्ली डंडा, पिट्टूल, संखली, लंगड़ी दौड़, रस्साकसी, बांटी, बिल्लास, फुगड़ी, गेंड़ी दौड़, भंवरा व लंबी कूद में भाग लिया। इन स्पर्धाओं में कुल 81 खिलाड़ियों ने बेहतर प्रदर्शन करते हुए प्रथम, द्वितीय व तृतीय स्थान प्राप्त किए हैं। इनमें से प्रतीक स्वरूप पांच खिलाड़ियों अनुप तिवारी को भौंरा खेल में द्वितीय स्थान प्राप्त करने पर 750 रुपए, कृष्ण कुमार पटेल को लंगड़ी दौड़ में प्रथम स्थान प्राप्त करने पर 1000 रुपए, मिलिंद भानदेव को 100 मीटर दौड़ में पहला स्थान अर्जित करने पर 1000 रुपए, प्रवीण मिश्रा को भौंरा खेल में पहला स्थान हासिल करने पर 1000 रुपए व राजू कैवर्त को गेंड़ी दौड़ में दूसरा स्थान प्राप्त करने पर 750 रुपए का चेक महापौर यादव ने दिया। सभी खिलाड़ियों ने मुख्यमंत्री एवम् कलेक्टर सौरभ कुमार द्वारा तुरंत राशि दिलाए जाने पर खुशी जताई ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
