- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- कलेक्टर ने किया प्रस्तावित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण ।
कलेक्टर ने किया प्रस्तावित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण ।
बिलासपुर। आगामी विधानसभा निर्वाचन के मद्देनजर कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी सौरभ कुमार ने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह के साथ शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय में प्रस्तावित स्ट्रांग रूम का निरीक्षण किया। उन्होंने स्ट्रांग रूम में आवश्यक व्यवस्था के संबंध में अधिकारियों को निर्देशित किया। कलेक्टर ने मतगणना स्थल, राजनीतिक दलों के लिए आवागमन, आगमन-बर्हिगमन, बेरिकेटिंग, पार्किंग, पेयजल, शौचालय आदि के संबंध में अधिकारियों को निर्देश दिए। उन्होंने वाहनों के लिए पार्किंग और बनाये गये रोड मेप का निरीक्षण किया और सुझाव दिया कि वाहनों के आने जाने में किसी तरह की समस्या न हो। इसे अवश्य सुनिश्चित कर लिया जाए। निरीक्षण के दौरान पीडब्ल्यूडी विभाग, पुलिस विभाग और जिला निर्वाचन कार्यालय के अधिकारी मौजूद थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
