पुराना बस स्टैंड में शराब के नशे में धुत्त कार चालक ने युवक को घसीटा, आसपास के लोगो की मदद से बची युवक की जान, शराबी की लोगो ने की जमकर पिटाई ।

feature-top

बिलासपुर। पुराना बस स्टैंड में उस वक्त हादसा हुआ जब एक कार का चालक शराब के नशे में धुत्त होकर तेज रफ्तार से कार चला रहा था, और लापरवाही पूर्वक कार चलाकर एक युवक को टक्कर मार दिया, हालांकि कार में फंसे युवक को ज्यादा चोट नहीं आयी लेकिन फिर भी उसकी जान जाते जाते बची, अब हम आपको मौके का हाल आँखों देखा बता देते है, क्योंकि उस वक्त हम लोग वहा पर मौजूद थे, और यह हादसा देखकर हम खुद भी सोच में पड़ गए, की आखिर यह हो क्या रहा है, दरसल बोलेनो क्रमांक CG10 BF 8364 के चालक दो लड़की के साथ शराब के नशे में धुत्त होकर कही जा रहे थे, उनकी गाडी लगभग 40 से 50 की स्पीड में रही होगी, इसी बीच एक युवक जो अपनी गाडी से कही जा रहा था। बोलेनो कार के चालक ने गाडी वाले को पहले तो टक्कर मार दिया इस हादसे में युवक उनकी कार के बम्फर के नीचे फंस गया, और नशे में धुत्त कार चालक ने युवक को घसीटते हुए बस स्टैंड चौक तक ले आया तकरीबन 100 मीटर तक घसीटता चला गया ।

यह तो भगवान का शुक्र है या फिर युवक के अच्छे कर्मो का नतीजा, जिसकी वजह से कार एक खम्भे से टकरा कर रुक गयी, और कार बुरी तरह से चपटा गई, जिससे युवक फंस गया। इसी बीच हम लोग इस हादसे को देखे और तुरतं दौड़ कर मौके पर पहुंचे, हमारे साथ और भी लोग किसी तरह मदद करते हुए कार के बम्फर के नीचे में बुरी तरह से फंसे युवक की जान आसपास के लोगो ने मिलकर बचायी, तब तक शराब के नशे में धुत्त शराबी की लोगो ने खातिरदारी करनी शुरू कर दी, इसी बीच जब पुलिस को फोन किया गया तो पहले तो किसी ने फोन नहीं उठाया फिर कंट्रोल रूम को फोन किया गया। तब तक भीड़ लग गई, यहाँ तक नशे में धुत्त शराबी और एक लड़की को पकड़कर रखा गया, लेकिन इसी बीच एक लड़की मौक़ा पाकर भाग गई थी। फ़िलहाल घटना के करीब मिनट बाद पहुंची पुलिस ने खानापूर्ति की, और जब पुलिस पहुंची तो सबसे पहले शराबी और लड़की को लेकर गयी उसके बाद कार को स्टार्ट करने की कोशिश की गई लेकिन कार स्टार्ट नहीं हुआ क्योंकि उसका इंजन आयल लीक हो गया था और इंजन वाला जगह बुरी तरह से क्षति ग्रस्त हो गया था, तब तक देखते ही देखते काफी लोग जमा हो चुके थे ।

feature-top
feature-top

Popular News