- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- रतनपुर खंडोबा मंदिर से लेकर सांधीपारा तक बनने वाली सड़क में हो रहा भारी भ्रष्टाचार ।
रतनपुर खंडोबा मंदिर से लेकर सांधीपारा तक बनने वाली सड़क में हो रहा भारी भ्रष्टाचार ।
बिलासपुर। रतनपुर खंडोबा मंदिर से लेकर सांधीपारा तक हो रहे 8 किलोमीटर सड़क निर्माण में गुणवत्ता के हिसाब से काम नहीं किया जा रहा है, सड़क में निर्माण कार्य चल रहा है लेकिन जहां पर सड़क बना दी गई है वहां पर की हालत दो रोज के मौसम खराब होने से हुए बारिश में पता चल गया है कि इस सड़क की मजबूती क्या होगी, रतनपुर शहर के अंदर वाली सड़क को सही तरीके से ना ही गड्ढा किया गया है और ना ही फीलिंग किया जा रहा है फीलिंग किया भी है तो उसमें मुरूम की जगह मिट्टी डाल दिया गया है। और ऊपर से कंक्रीट कर दिया गया है, जो पूरी तरीके से खराब मटेरियल की वजह से दबते जा रहा है, बगल से नाली का निर्माण वह भी सड़क और नाली के लिए लेबलिंग नहीं है, जिसकी वजह से सड़क निर्माण पर सवालिया निशान उठ रहा है, बेतरतीब तरीके से बनाए गए सड़क निर्माण में जिम्मेदार अधिकारी और ना हीं इंजीनियर, कोई भी मौजूद नहीं रहता, 18.36 करोड़ की लागत से बनने वाली सड़क में कार्यों को देख कर लगता है कि एक ही बरसात में सड़क खराब हो जाएगी, इस पर समय रहते अगर ध्यान नहीं दिया गया तो ठेकेदार लीपापोती कर सड़क निर्माण कार्य को अंजाम देकर चला जाएगा, और शहर वासियों को खराब सड़कों पर चलना मजबूरी हो जाएगी, इस ओर नगर के जनप्रतिनिधियों को भी ध्यान देना चाहिए जिससे एक अच्छी सड़क का निर्माण हो सके और रतनपुर आने वाले को सर्व सुविधा युक्त सड़क मिल सके ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
