- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- महानदी जल विवाद अधिकरण की टीम ने अरपा भैंसाझार बैराज परियोजना का किया अवलोकन ।
महानदी जल विवाद अधिकरण की टीम ने अरपा भैंसाझार बैराज परियोजना का किया अवलोकन ।
बिलासपुर। महानदी जल विवाद अधिकरण की टीम ने आज जिले के अरपा भैंसाझार वृहद बैराज परियोजना का निरीक्षण किया। अधिकरण के सदस्यों ने छत्तीसगढ़ और ओड़िशा राज्य के विधिक एवं तकनीकी अधिकारियों के साथ अरपा नदी और बैराज का अवलोकन करते हुए आवश्यक जानकारी ली। इस टीम में न्यायाधीश रवि रंजन, न्यायाधीश इंदरमीत कौर कोचर एवं अन्य सदस्य शामिल थे। इस अवसर पर जल संसाधन विभाग के सचिव अन्बलगन पी, कलेक्टर सौरभ कुमार एवं जल संसाधन विभाग के प्रमुख अभियंता इंद्रजीत उइके भी उपस्थित थे। उल्लेखनीय है कि ओड़िशा और छत्तीसगढ़ के बीच महानदी के जल को लेकर चल रहे विवाद को सुलझाने के लिए केन्द्र सरकार द्वारा महानदी जल विवाद न्यायाधिकरण का गठन किया गया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
