- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- कलेक्टर और महापौर ने 1 मई श्रमिक दिवस के अवसर पर, लोगों से बोरे-बासी खाकर श्रम का सम्मान करने की अपील की ।
कलेक्टर और महापौर ने 1 मई श्रमिक दिवस के अवसर पर, लोगों से बोरे-बासी खाकर श्रम का सम्मान करने की अपील की ।
बिलासपुर। कलेक्टर सौरभ कुमार ने 1 मई को श्रमिक दिवस के अवसर पर जिलेवासियों से बोरे-बासी खाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि पूरी दुनिया में 1 मई को श्रमिक दिवस मनाया जाता है। छत्तीसगढ़ किसानों और मेहनतकश लोगों का प्रदेश हैं, इसलिए हमारे लिए यह तारीख किसी त्योहार से कम नहीं है। उन्होंने लोगों से अपील की है कि इस दिन सभी बोरे-बासी खाकर श्रमिकों के प्रति सम्मान प्रकट करें। कलेक्टर ने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की पहल के कारण अब प्रदेशवासी इसे बोरे-बासी तिहार के रूप में मनाते है। उन्होंने कहा कि यह आयोजन श्रम के साथ-साथ अपनी संस्कृति के प्रति भी सम्मान है। कलेक्टर ने अपनी अपील में कहा है कि इस बार बोरे-बासी तिहार में सभी दोगुने उत्साह के साथ शामिल होएं। बोरे-बासी का स्वाद निराला है, लेकिन जब हम सब एक साथ इसका लुत्फ उठाएंगे तो और भी आनंद आएगा। उन्होंने सभी को बोरे-बासी तिहार और श्रम दिवस की अग्रिम बधाई और शुभकामनाएं भी दी ।
महापौर यादव ने की श्रमिक दिवस पर बोरे-बासी खाने की अपील
महापौर रामशरण यादव ने जिलेवासियों से 1 मई को अंतर्राष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर मेहनतकश श्रमवीरों के सम्मान में बोरे-बासी खाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री भूपेश बघेल द्वारा छत्तीसगढ़ की कला, संस्कृति, परम्परा, तीज-त्योहार के संरक्षण और संवर्धन का कार्य निरंतर किया जा रहा है। इसी कड़ी में हमारे प्रदेश में छत्तीसगढ़ के पारम्परिक व्यंजन और खान-पान को भी आगे बढ़ाने का भरपूर प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि बोरे-बासी हमारे खान-पान का एक अहम हिस्सा है। बोरे-बासी पौष्टिक एवं स्वास्थ्यवर्द्धक आहार है। आज के इस आधुनिक युग में लोग जंकफूड खाकर बीमार हो रहे है, लेकिन बोरे-बासी खाने वाले गांव के लोग कभी बीमार नहीं पड़ते। उन्होंने सभी से अपील की है इस दिन लोग उत्साह के साथ बोरे-बासी का सेवन करें ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
