- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 3 मई से ।
पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति के लिए आवेदन 3 मई से ।
बिलासपुर। जिले तथा राज्य के बाहर अध्ययनरत जिले के निवासी जो शासकीय एवं अशासकीय महाविद्यालय, विश्वविद्यालय इंजीनियरिंग कालेज, मेडिकल, नर्सिंग कालेज, आईटीआई एवं पालीटेक्निक आदि में अध्ययनरत है। जिनका संस्थाओं में प्रवेश विलम्ब से हुआ है तथा जिन पाठ्यक्रमों का परीक्षा परिणाम विलम्ब से घोषित हुआ है, ऐसे अनुसूचित जनजाति, अनुसूचित जाति एवं पिछड़ा वर्ग के विद्यार्थियों, जो विभाग द्वारा संचालित पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति की पात्रता रखते हो, उनके शिक्षा सत्र 2022-23 हेतु ऑनलाईन पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति (कक्षा 12वीं से उच्चतर) के पंजीयन, स्वीकृति एवं वितरण की कार्यवाही https://postmatric-scholarship.cg.nic.in/ वेबसाइट पर ऑनलाइन किया जाएगा ।
राज्य में अध्ययनरत विद्यार्थी द्वारा नवीन ऑनलाईन आवेदन एवं नवीनीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि 3 मई, राज्य के बाहर अध्ययनरत छ.ग. के निवासी विद्यार्थी द्वारा नवीन ऑनलाईन आवेदन एवं नवीनीकरण प्रक्रिया की अंतिम तिथि 4 मई से 8 मई तक, ड्रॉफ्ट प्रोपोजल लॉक करने की अंतिम तिथि 10 मई एवं सेक्शन ऑर्डर लॉक करने की अंतिम तिथि 15 मई तक निर्धारित है ।
सहायक आयुक्त, आदिवासी विकास विभाग ने बताया कि यह विद्यार्थियों के लिए अंतिम अवसर पर है। निर्धारित तिथियों के पश्चात् शिक्षा सत्र 2022-23 की पोस्ट मैट्रिक छात्रवृत्ति हेतु आवेदन एवं ड्रॉफ्ट प्रोपोजल लॉक अथवा सेक्शन ऑर्डर लॉक करने का अवसर भी प्रदान नहीं किया जाएगा। उक्त तिथि तक कार्यवाही पूर्ण नहीं करने पर यदि संबंधित संस्थाओं के विद्यार्थी छात्रवृत्ति से वंचित रह जाते हैं, तो इसके लिए संस्था प्रमुख स्वतः जिम्मेदार होंगे। वर्ष 2022-23 से छात्रवृत्ति का भुगतान पीएफएमएस के माध्यम से आधार आधारित भुगतान किया जा रहा है। सभी विद्यार्थी ऑनलाईन आवेदन करते समय आधार सीडेड बैंक खाता नंबर की प्रविष्टि करना सुनिश्चित करेंगे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
