- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- दर्दनाक सड़क हादसा, बिलासपुर से रतनपुर की ओर जा रही सवारी मैजिक को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 3 सवारी की हालत गम्भीर ।
दर्दनाक सड़क हादसा, बिलासपुर से रतनपुर की ओर जा रही सवारी मैजिक को ट्रेलर ने मारी टक्कर, 3 सवारी की हालत गम्भीर ।
बिलासपुर। रतनपुर बिलासपुर से रतनपुर के लिए आ रही सवारी मैजिक रानीगांव मदनपुर के पास सवारी उतार रहा था उसी समय एक ट्रेलर क्रमांक CG12 B J 4734 का चालक लापरवाही पूर्वक चलाते हुए मैजिक CG 17 KP3261 को ठोकर मार दिया, ठोकर इतनी जबरदस्त थी की मैजिक के परखच्चे उड़ गए, और मैजिक गड्ढे में जा गिरी मैजिक में लगभग 8 से 10 सवारी बैठे थे, जिसमें सभी यात्रियों को गंभीर चोट आई है, जिसे रतनपुर पुलिस के द्वारा 112 की मदद से सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर लाया गया जिसमें 3 लोगों की हालत नाजुक बताई जा रही है इनमें से पुष्पा पति पवन 68 वर्ष और लक्ष्मी पति कान्हा लगभग 68 वर्ष दोनों राजकिशोर नगर बिलासपुर से महामाया दर्शन के लिए आ रहे थे वही एक महिला सावित्री बिलासपुर से मदनपुर आ रही थी अभी मैजिक मदनपुर के पास पहुंचा ही था की ट्रेलर की चपेट में आ जाने के कारण तीनों महिला को गंभीर चोटें आई हैं, जिन्हें बिलासपुर सिम्स रिफर किया गया है, और बाकी लोगों का सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र रतनपुर में इलाज चल रहा है, वही ट्रेलर चालक और ट्रेलर को रतनपुर थाने में लाया गया है जिस पर रतनपुर पुलिस जांच में जुटी हुई है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
