बिलासपुर में गैरजरूरी ट्रैफिक सिग्नल बन रहे मुसीबत का सबब बिलासपुर को कहा जाने लगा सिग्नल पुर कांग्रेस नेताओं ने कलेक्टर व एसपी को सौपा ज्ञापन अव्यवहारिक सिग्नल हटाने की मांग ।

feature-top

बिलासपुर। बिलासपुर कथित रूप से ट्रैफिक व्यवस्था बेहतर करने के लिए लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल खुद परेशानी का सबब बन रहे है। इस वजह से उन सडको पर भी लगातार जाम लग रहे है । जहां पहले यह समस्या नहीं थी, इसे लेकर अब सोशल मिडिया पर भी कमेन्ट की बढ़ आई है, तो वही इसका विरोध भी शुरू हो चूका है । कुछ चौक चौराहों पर तो ट्रैफिक सिग्नल का होना जरुरी है, लेकिन बिना वजह हर चार कदम पर लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल से यातायात बुरी तरह प्रभावित हो रहा है। जहां आसानी से ट्रैफिक सुचारू रूप से संचालित हुआ करता था, वहां भी अब सिग्नल की वजह से लोगों को बेवजह रुकना पड़ रहा है। ट्रैफिक सिग्नल में फंसे एम्बुलेंस अब आम बात है तेज धुप में भी बिना वजह ग्रीन सिग्नल की प्रतिक्षा करते लोग देखे जा सकते है । इस वजह से जनता को हो रही परेशानी को लेकर ज्ञापन सौपा गया है। ज्ञापन में उन स्थानों की सूची भी दर्शई गई है जहां ट्रैफिक सिग्नल की आवश्यकता नहीं है । दयालबंद से गुरुनानक स्कूल जाने वाले तिराहा, गाँधी चौक, तारबाहर चौक, देवकीनंदन चौक, अशोक नगर चौक, महाराणा प्रताप चौक जैसे कुछ चौराहे और तिहारे का उल्लेख करते हुए कहा गया है की यहां ट्रैफिक सिग्नल की आवश्यकता नहीं है। सिग्नल सुविधा की वजह से परेशानी उत्पन्न कर रहे है। इस समस्या से निजात दिलाने की मांग की गई है । 

कहा गया है की ट्रैफिक सिग्नल परिक्षण कर बंद कर दिया जाए। बाएँ ओर के मार्ग को चालू रखा जाए,जिससे की आम आदमी को परेशानी कम हो। बिलसपुर में स्मार्ट सिटी प्रोजेक्ट के तहत लगाए गए ट्रैफिक सिग्नल आलोचना का शिकार हो रहे है। लोंगखोदापुर के बाद बिलासपुर को  सिग्नल पुर कहने लगे है। कांग्रेसियो ने भी इस व्यवस्था से खिलाफ मोर्चा खोल दिया है । बिलासपुर की सड़कें सकरी है और लेफ्ट साइड की भी व्यवस्था नहीं है, ऐसे में ट्रैफिक सिग्नल की वजह से सड़कों पर लम्बा जाम लगा रहा है, जिन सड़कों पर आसानी से वाहन गुजर जाते जाते थे। वहां भी अब जाम में लोगों को फसना पड़ रहा है, जाम इतना लंबा होता है कि रेड सिग्नल ग्रीन होने के बाद आधा ट्रैफिक ही क्लियर हो पाता है, इसलिए लोगों को 5 से 10 मिनट तक ट्रैफिक सिग्नल में रुकना पड़ता है। इस वजह से कई लोगों किट्रेन छूट जाती है, कांग्रेस नेताओं ने इस मुद्दे पर कलेक्टर और एसपी से शिकायत की है और उन्हें समस्याओं से अवगत करा कर शीघ्र निराकरण की मांग की है ।

feature-top
feature-top

Popular News