- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रेलर का चक्का बैटरी आदि चोरी करने वाले चार चोर को मस्तुरी पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से ढूंढ निकाला ।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर खड़े ट्रेलर का चक्का बैटरी आदि चोरी करने वाले चार चोर को मस्तुरी पुलिस ने सीसीटीवी की मदद से ढूंढ निकाला ।
बिलासपुर। कुछ इलाके वहां के बदमाशो की वजह से बदनाम हो जाता है। मस्तुरी थाना क्षेत्र के दर्रीघाट में भी ऐसे ही घटना ने क्षेत्र को शर्मसार किया है । राष्ट्रीय राजमार्ग पर एक ट्रेलर खराब हो गया था, जिसे चालक ने मज़बूरी में वही खड़ा कर दिया । रात में इलाके के कुछ बदमाश ट्रेलर का टायर, रीम, बैटरी आदि चोरी कर भाग गए, इसकी जानकारी होने पर ट्रेलर के मालिक ने इसकी शिकायत थाने में दर्ज कराई। पुलिस ने सीसीटीवी के जरिए संदेही आदर्श कुर्रे, आदित्य बर्मन, शक्ति कुमार डाहरे, और दीपक दास को हिरासत में लेकर पूछताछ किया। शुरू में तो चारो पुलिस को गोलमोल जवाब देते रहे, लेकिन आखिर में उन्होंने स्वीकार किया कि उन्होंने ही ट्रक का सामान चोरी किया था। आरोपियों के पास से 2 नग टायर रीम सहित एक बैटरी बरामद किया गया है। सभी आरोपी दर्रीघाट के ही है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
