- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- नशा मुक्त भारत अभियान : जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न ।
नशा मुक्त भारत अभियान : जिला स्तरीय समिति की बैठक सम्पन्न ।
बिलासपुर। नशा मुक्त भारत अभियान के सुचारू क्रियान्वयन हेतु गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक का आयोजन आज एडीएम आर.ए.कुरूवंशी की अध्यक्षता में जिला कार्यालय के मंथन सभाकक्ष में किया गया। बैठक में नशा मुक्त भारत अभियान के प्रचार-प्रसार एवं क्रियान्वयन के संबंध में चर्चा की गई। नशे के रोकथाम हेतु जिला स्तर से लेकर ग्राम पंचायतों के अंतिम छोर तक स्कूल, कॉलेज, गार्डन, स्टेडियम, कोचिंग संस्थानों के साथ-साथ सार्वजनिक स्थलों पर बेनर, पोस्टर, पाम्पलेट, दीवार लेखन एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम के माध्यम से इसका व्यापार प्रचार-प्रसार किया जाएगा। पुलिस विभाग के समन्वय से निजात कार्यक्रम के माध्यम से नशा मुक्ति हेतु कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। इस संबंध में मास्टर वालिंटियर ट्रेनर का प्रशिक्षण 27 अप्रैल को जिला अस्पताल परिसर स्थित जिला पुनर्वास केंद्र में आयोजित होगा ।
बैठक में एएसपी ग्रामीण राहुल देव शर्मा, जिला शिक्षा अधिकारी डी.के.कौशिक, सीएमओ डॉ. अनिल श्रीवास्तव, जिला विधिक सेवा प्राधिकरण के सचिव राकेश सोरी, उमाशंकर गुप्ता, डॉ. पलक जायसवाल, पूजा प्रजापति, डॉ. अनिल गुप्ता, आर.एन. राजपूत सहित समाज कल्याण से सरस्वती रामेश्री, प्रशांत मोकासे, लीलाधर भांगे उपस्थित थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
