- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- सब्जियों के बीच छिपाकर गांजा तस्करी, 24 लाख का गांजा जब्त, पिकअप को जंगल में छोड़कर भागे आरोपी ।
सब्जियों के बीच छिपाकर गांजा तस्करी, 24 लाख का गांजा जब्त, पिकअप को जंगल में छोड़कर भागे आरोपी ।
बिलासपुर। निजात अभियान के तहत पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। सब्जी के बीच में छिपाकर गांजा ले जा रही पिकअप को पुलिस ने पकड़ लिया है। पिकअप से कुल 244 किलो 800 ग्राम गांजा जब्त किया है जिसकी कीमती 24 लाख 48000 रुपए बताई जा रही है । मामले का विवरण इस प्रकार है कि 23 अप्रैल 2023 की शाम पेट्रोलिंग पार्टी को मुखबिर से सूचना मिली की पिकअप वाहन क्रमांक CG25 L 4895 में भारी मात्रा में अवैध रूप से गांजा सब्जियों के बीच छिपाकर परिवहन किया जा रहा है। सूचना के संबंध में पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह को जानकारी दी गई। अति पुलिस अधीक्षक राहुल देव शर्मा एवम एसडीओपी कोटा सिद्धार्थ बघेल के दिशा निर्देश पर पिकअप के आने वाले संभावित रास्ते में मोबाइल चेकप्वाइंट लगाकर चेकिंग की जा रही थी ।
चेकिंग की भनक पाकर आरोपी अपने वाहन को उस रास्ते में न लाकर कुछ दूर पहले दूसरे रास्ते में ले जाकर ग्राम बरर जंगल की ओर छोड़कर भाग गए। जिसे मुखबिर की सूचना पर मौके पर हमराह स्टाफ और गवाहों के पहुंचकर एनडीपीएस के प्रावधानों के तहत विधिवत कार्यवाही करते हुए पिकअप जब्त किया गया। जांच करने पर उसमे 7 बोरियों में एक एक किलो का पैकेट बना गांजा मिला। पुलिस के अनुसार प्रत्येक बोरी में 35/35 पैकेट भरा हुआ था। जिसका कुल वजन 244 किलो 800 ग्राम था। पिकअप वाहन को विधिवत जप्त कर अपराध पंजीबद्ध कर आरोपी वाहन चालक की पतासाजी के लिए वाहन मालिक के पते पर पुलिस पार्टी भेजी गई है। इस कार्यवाही में चौकी प्रभारी उपनिरीक्षक ओपी कुर्रे के हमराह में प्रधान आरक्षक घनश्याम आदिल आरक्षक सत्येंद्र राजपूत ईश्वर नेताम आरक्षक राकेश पोर्ते का योगदान रहा ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
