- Home
- टॉप न्यूज़
- दुर्ग
- CG प्राइड रेस्टोरेंट में दुर्ग पुलिस का छापामार कार्रवाई, 3 महिलाओं सहित 12 रसूखदार हुक्का पीते गिरफ्तार ।
CG प्राइड रेस्टोरेंट में दुर्ग पुलिस का छापामार कार्रवाई, 3 महिलाओं सहित 12 रसूखदार हुक्का पीते गिरफ्तार ।
दुर्ग। लाख कोशिशों के बाद भी होटल और रेस्टोरेंट वाले हुक्का का कारोबार बंद करने का नाम नहीं ले रहे है, बल्कि अवैध तरीके से हुक्का परोसा जा रहा है, जिसकी शिकायत मिलने पर पुलिस ने छापामार कार्रवाई की आपको बता दे दुर्ग जिले में एक बड़े रेस्टोरेंट सीजी प्राइड में लोगों को धड़ल्ले से हुक्का परोसा जा रहा था। दुर्ग सीएसपी आईपीएस वैभव बैंकर की टीम ने यहां बीती देर रात छापेमारी कर 12 लोगों को हुक्का पीते हुए गिरफ्तार किया है। इसमें तीन महिलाएं भी शामिल हैं। पुलिस रेस्टोरेंट के मालिक हरीश तरेजा और मैनेजर शेख मौसीन सहित अन्य को गिरफ्तार कर मामले में कार्रवाई कर रही है। सीएसपी वैभव बैंकर ने बताया कि उन्हें कई बार ये शिकायत मिली थी कि सीजी प्राइड रेस्टोरेंट में हुक्का परोसा जा रहा है। पुलिस ने रेस्टोरेंट संचालक हरीश तरेजा को ऐसा न करने की चेतावनी भी दी थी, लेकिन वो नहीं माना। इसके बाद वैभव बैंकर ने 30 पुलिस अधिकारियों और सिपाहियों की एक टीम तैयार की। रविवार देर रात 11 बजे वो दुर्ग राजनांदगांव रोड स्थित सीजी प्राइड रेस्टोरेंट के पास गए। उन्होंने अपना एक खबरी रेस्टोरेंट भेजा। जब उसने बताया कि वहां हुक्का परोसा जा रहा है तो आईपीएस की टीम ने वहां अचानक छापा मार दिया। इससे पहले की रेस्टोरेंट संचालक कुछ समझ पाता पुलिस ने वहां से हुक्का पीते हुए युवकों और महिलाओं को गिरफ्तार किया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
