- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- सरजू बगीचा के एक मकान में एक अधेड़ की कई दिन पुरानी सड़ी गली मिली लाश ।
सरजू बगीचा के एक मकान में एक अधेड़ की कई दिन पुरानी सड़ी गली मिली लाश ।
बिलासपुर। बिलासपुर के सरजू बगीचा स्थित एक मकान से उठती तेज दुर्गन्ध के बाद लोगों ने इसकी शिकायत सिविल लाईन थाने में की। जब पुलिस मौके पर पहुंची तो मकानके अन्दर प्रेवश करने पर वंहा एक सड़ी-गली लाश नजर आयी। बताया जा रहा है की सरजू बगीचा के इस मकान में पेशे से किसान लेखराम कौशिक उम्र 58 वर्ष अकेले ही रहते थे। पुलिस का अनुमान है की शराब पीने के बाद सीढी में चढने या उतरने के दौरान लेखराम कौशिक मुंह के बल गिर पड़े होंगे, जिस वजह से उनकी मौत हो गई होगी ।
लेखराम कौशिक की मौत सीढीयों से गिरने से हुई या फिर किसी ने उनकी हत्या कर दी है, इस पर से पर्दा तो पोस्टमार्टम रिपोर्ट के बाद से ही उठ पाएगा। फ़िलहाल देखने में लग रहा है की उनकी मौत 3 से 4 दिन पहले ही हो चुकी थी और उनका शव सड़ने लगा था, चूंकि लेखराम कौशिक अपने घर अकेले ही रहते थे इसलिए उनकी मौत के कई दिन बादतक किसी को इसका पता भी नहीं चला, मौके पर पहंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है । इधर बंद मकान में किसी की लाश होने की खबर से सरजू बगीचा में लोंगो की भीड़ जुट गई ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
