- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शहर के सभी समाजों, व्यापारिक व सामाजिक संगठनों एवं गैर व्यापारिक संगठनों की बैठक, निजात अभियान में शामिल होने का किया आवाहन ।
पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शहर के सभी समाजों, व्यापारिक व सामाजिक संगठनों एवं गैर व्यापारिक संगठनों की बैठक, निजात अभियान में शामिल होने का किया आवाहन ।
बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह ने शुक्रवार को समाज के सभी सामाजिक, व्यापारिक संगठनों एवं गैर व्यापारिक संगठनों की बिलासगूड़ी में ली गयी बैठक। बैठक में उन्होंने जिले में संचालित निजात अभियान के उद्देश्य की जानकारी बैठक में उपस्थित सभी सामाजिक व्यापारिक संगठन के सदस्यों को दिया। उन्होंने सभी को बताया कि निजात अभियान के तहत मात्र ढाई महीने में पुलिस द्वारा किये गए अवैध नशे के विरुद्ध कार्यवाही से जिले में अपराध कि संख्या में भारी कमी आई है। यही कारण है की उन्होंने निजात अभियान से एवं अभियान को सफल बनाने के लिए समाज के सभी वर्ग समुदाय के व्यक्तियों को जुड़ने का आह्वान किया ।
पुलिस अधीक्षक ने बैठक मे निजात अभियान को तीन चरणों में संचालित करने के संबंध मे जानकारी देकर बताया की पहले चरण में नशे के सौदागरो के एवं नशे में संलिप्त लोगो के विरुद्ध कठोर कानूनी कार्यवाही एवं नशे से दूर रहने के संबंध में प्रचार प्रसार करना शामिल है। द्वितीय चरण में नशे के गिरफ्त में आये सभी युवक की निरंतर कौंसिलिंग कर नशे से मुक्त करना एवं तृतीय चरण में नशे के गिरफ्त में आये युवक जिन्हे इलाज की आवशकता है उनके इलाज करना शामिल है । पुलिस अधीक्षक ने बैठक में उपस्थित सभी सामाजिक, व्यापारिक, गैर व्यापारिक संघठनों से निजात अभियान के तीनो चरणों के माध्यम से सामाजिक बुराई को ख़त्म करने के संबंध अभियान से जुड़ने की अपील भी की ।
बैठक में पुलिस अधीक्षक की उपस्थिति में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेंद्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामीण राहुल शर्मा, नगर पुलिस अधीक्षक सिविल लाइन संदीप पटेल, नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली पूजा कुमार, प्रभात मिश्रा (कोषाध्यक्ष ब्राम्हण समाज), अरविन्द दीक्षित (ब्रम्हाण समाज अध्यक्ष), संदीप राय (शिकार युवा मंच), गायत्री कश्यप (अध्यक्ष कश्यप समाज), सागर बंजारे (अध्यक्ष अनुसूचित समाज), कृष्णा मोहन पाण्डेय (अध्यक्ष गोले बाजार व्यापारी संघ), शांतनु शराफ़ (अध्यक्ष बर्तन व्यापारी संघ), पवन साहू (साहू समाज सिरगिट्टी), अरविन्द गोयल (जिला संयोजक व्यापारी प्रकोष्ठ), नानक राम खंदूजा ( मर्चेंट एसोसिएशन), शंकरलाल परवार (छत्तीसगढ़ पनिका समाज), स्वप्निल शुक्ला (परशु सेना बिलासपुर), मोहम्मद इक़बाल हक़, आर. एस परिहार, नैन सिंह परिहार, प्रीतम सिंह सलूजा, सुधीर खंडेलवाल, अजय शराफ़, कमल सोनी एवं अन्य उपस्थित रहे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
