- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने वाली महिला गिरफ्तार ।
अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने वाली महिला गिरफ्तार ।
कोरिया। पुलिस अधीक्षक कोरिया त्रिलोक बंसल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक रोहित झा एवं पुलिस अनुविभागीय अधिकारी बैकुण्ठपुर कविता ठाकुर के द्वारा अवैध मादक पदार्थों की बिक्री में अंकुश लगाने हेतु निर्देशित किया गया है। जिसके परिपालन में थाना पटना में अवैध मादक पदार्थ की बिक्री करने वाली गायत्री केवट पति राम नारायण केवंट उम्र 35 वर्ष, सा. ग्राम कोचिला, थाना पटना, जिला कोरिया (छ.ग.) के कब्जे से अवैध रूप से नशीली दवाई के इंजेक्शन रखे हुए रंगे हाथ पकड़ा गया, उक्त अभियुक्त के कब्जे से कुल 11 नग 02 एम. एल. वाला बूप्रेनारफीन का इंजेक्शन, 40 नग 10 एम. एल. वाला एविल का इंजेक्शन वायल बरामद किया गया है। जिसके विरूद्ध धारा 22(सी) एनडीपीएस एक्ट के तहत् कार्यवाही कर न्यायिक रिमांड पर जेल दाखिल किया गया है। उक्त कार्यवाही में थाना प्रभारी उ.नि. अनिल कुमार साहू के नेतृत्व में स.उ.नि. लवांग सिंह, आर. क्रं. 280 अमल कुजूर, आर. क्रं. 55 प्रमीत सिंह, आर. क्र. 407 केशव सोनवानी, आर. क्र. 350 प्रदीप साहू, आर. क्र. 20. विवेक तिवारी, आर. क्र. 500 सम्मेलाल कोशले, म.आर. क्र. 92 अन्ना टोप्पो, की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
