- Home
- टॉप न्यूज़
- मुंगेली
- पथरिया
- जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक शोषण कर एवं वीडियो वायरल करने वाले आरोपी ईश्वर वर्मा एवं लोमश राजपूत को पथरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
जान से मारने की धमकी देकर शारीरिक शोषण कर एवं वीडियो वायरल करने वाले आरोपी ईश्वर वर्मा एवं लोमश राजपूत को पथरिया पुलिस ने किया गिरफ्तार ।
मुंगेली। मुंगेली पुलिस द्वारा महिला संबंधी अपराधों में लगातार कार्यवाही की जा रही है। इसी क्रम में थाना पथरिया में दिनांक 02.01.2023 को प्रार्थिया ने रिपोर्ट दर्ज कराया कि ग्राम घुठेली निवासी ईश्वर वर्मा पिता कंचराम वर्मा ने जान से मारने की धमकी देकर जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाया है एवं अपने मोबाईल में अश्लील वीडियो बनाकर वायरल किया है कि रिपोर्ट पर थाना पथरिया में अपराध कमांक 64/2023 धारा 509(ख) 376, 506, 34 भादवि 67, 67ए आई.टी. एक्ट एवं एस.सी.एस.टी. एक्ट के तहत अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया एवं पता तलाश शुरू किया गया। प्रकरण में विवेचना के दौरान मुखबीरों की सूचना से फरार आरोपी ईश्वर वर्मा को बृजराज नगर उड़ीसा से गिरफ्तार कर सघन पूछताछ करने पर प्रार्थिया के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाना एवं वीडियो अपने दोस्त लोमश राजपूत को भेजना स्वीकार किया है, तथा लोमश राजपूत ने भी वीडियो को वायरल करना स्वीकार किया है, जिस पर दोनों आरोपियों के विरुद्ध विधिवत कार्रवाई करते हुए न्यायिक अभिरक्षा में जेल भेजा गया । प्रकरण में विवेचना एवं आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी निरीक्षक अमित कुमार कौशिक, सउनि राजाराम साहू, प्रधान आरक्षक यशवंत डाहिरे, आरक्षक भेलेश्वर जायसवाल, धमेन्द्र यादव, कविप्रकाश टोप्पो, अजय चन्द्राकर, एवं विरेन्द्र खुंटे की महत्वपूर्ण भूमिका रही ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
