7 लाख रुपए की ठगी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, आरोपी के कब्जे से कार, बुलेट और मोबाईल जप्त, लोन दिलाने के नाम से लगया था चुना ।

feature-top

बिलासपुर। कोनी पुलिस ने लोन दिलाने के नाम से सात लाख रुपए से अधिक रकम की ठगी करने वाले दो लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से एक नग स्वीफ्ट डिजायर कार, बुलेट मोटर सायकल सहित चार नग मोबाईल जप्त किया है । मामले का संक्षिप्त विवरण इस प्रकार है कि ग्राम परसदा बिल्हा निवासी हरिराम मरकाम पिता अजित कुमार मरकाम ने थाने में लिखित शिकायत कर रिपोर्ट दर्ज कराया कि नवबंर 2022 में अलकेश सोनी एवं रवि कुमार नायर से जान पहचान होने पर 02/11/2022 को दोपहर 01:00 बजे कोनी में पर्सनल लोन दिलवाने के नाम पर पेन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाईल सीम, बैक पासबुक एवं पासपोर्ट फोटो लेकर क्रेडिट कार्ड बनवाया और बिना अनुमति के 5,00,000 रूपये स्वाइप कर धोखाधडी किया है। गवाह तरूणा इंगोले से भी उसका पेन कार्ड, आधार कार्ड, मोबाईल सिम, बैक पासबुक एवं पासपोर्ट फोटो लेकर क्रेडिट कार्ड बनाकर बिना अनुमति के 2,65,000 रूपये स्वाइप कर कुल 7,65,000/- रुपये की धोखाधड़ी किया है। रिपोर्ट पर आरोपीगण के विरुद्ध धारा-420, 34 भादवि के तहत अपराध पंजीबद्ध कर प्रकरण की पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह को अवगत कराया ।

उनके द्वारा आरोपीगण को तत्काल गिरफ्तार कर प्रकरण शीघ्र निराकरण करने के लिए आदेशित किया गया। उनके निर्देश के बाद आरोपीगण अल्केश सोनी उर्फ छोटू एवं रवि कुमार नायर उर्फ जय को पकड़कर थाना लाया गया। पूछताछ पर रवि कुमार नायर उर्फ जय द्वारा अपने साथी अल्केश सोनी उर्फ छोटू के साथ मिलकर लोन दिलाने के नाम से दस्तावेज प्राप्त करना एवं दस्तावेज से लोन प्राप्त कर धोखाधड़ी करना स्वीकार किया। आरोपी रवि कुमार नायर के कब्जे से एक स्वीफ्ट डिजायर कार, बुलेट, एक वीवो कम्पनी का फोन, आई फोन-13, एक की-पैड मोबाईल एवं अल्केश सोनी से स्वाइप मशीन जप्त कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया है ।
नाम आरोपी
1. रवि कुमार नायर उर्फ जय पिता सुरेश नायर, उम्र 33 वर्ष, सा.गीतांजली पार्क क्वा.नं- 77 मंगला, थाना सिविल लाईन, जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. अल्केश सोनी उर्फ छोटू पिता विष्णुकांत सोनी, उम्र 32 वर्ष, निवासी-ग्राम बिरकोना, मिसिरपारा, थाना कोनी, जिला बिलासपुर (छ.ग.) ।

feature-top
feature-top

Popular News