- Home
- टॉप न्यूज़
- मुंगेली
- पथरिया
- अपोलो अस्पताल के डायलिसिस वार्ड में लगी आग, मची भगदड़, मरीज के साथ उपकरण लेकर दौड़ते – भागते रहे डॉक्टर और टेक्नीशियन ।
अपोलो अस्पताल के डायलिसिस वार्ड में लगी आग, मची भगदड़, मरीज के साथ उपकरण लेकर दौड़ते – भागते रहे डॉक्टर और टेक्नीशियन ।
बिलासपुर। अपोलो अस्पताल के डायलिसिस यूनिट में आग लग गई है। पूरा बिल्डिंग धुएं से भर गया है। अस्पताल के अंदर भगदड़ जैसी स्थिति है।भर्ती मरीजों को परिजन और कर्मचारी उपकरण के साथ लेकर भाग रहे है। बिल्डिंग की खिड़कियों को तोड़ा जा रहा है ताकि धुएं को बाहर निकालने का रास्ता मिल सके। अपोलो के डायरेलिसिस वार्ड में शाम पांच बजे के आसपास शॉर्ट सर्किट से लग गई है। आशंका आग लगने से अस्पताल के अंदर भगदड़ मच गई है। पूरा बिल्डिंग धुंए से भर गया है। बिल्डिंग के बाहर मरीजों के परिजन बेचैनी से बिल्डिंग की ओर टकटकी लगाए देख रहे है। क्योंकि अस्पताल प्रबंधन किसी को भी अंदर जाने नही दे रहे है। जबकि अस्पताल के अंदर अफरा तफरी मची हुई है। अस्पताल के डॉक्टर, नर्स, टेक्नीशियन, वार्ड ब्वाय समेत सभी कर्मचारी मरीजों को लेकर बाहर निकल रहे है। बहुत से मरीजों को शरीर में लगे उपकरणों के साथ ही लेकर निकला जा रहा है ।
सूचना मिलने पर पुलिस मौके पर पहुंच गई है। बताया जा रहा है की जिस वक्त डायलिसिस वार्ड में आग लगी उस समय वहां 12 से 15 मरीजों की डायलिसिस की जा रही थी। आग लगते ही वहां मौजूद मरीज और उनके परिजनों तथा अपोलो में उस समय मौजूद लोगों के बीच भगदड़ मच गई । तुरंत सूचना पाकर पुलिस वहां पहुंची और सब ने मिलकर वार्ड की दीवारों पर पूरी तरह बंद कर दी गई खिड़कियों को तोड़ दिया गया है। और दमकल तथा पानी व रेत से आग पर काबू पाने की कोशिश की जा रही है। बीते कई महीनों से अपोलो में अस्पताल के रखरखाव और व्यवस्था तथा मरीजो के प्रबंधन को लेकर बहुत अधिक लापरवाही बरती जा रही है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
