- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए 10 फिट गहरे गड्ढे में गिर कर मौत होने से PWD के ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का जुर्म दर्ज, शव लेकर सिविल लाइन पहुंचे परिजन ।
पुलिया निर्माण के लिए खोदे गए 10 फिट गहरे गड्ढे में गिर कर मौत होने से PWD के ठेकेदार और अधिकारियों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का जुर्म दर्ज, शव लेकर सिविल लाइन पहुंचे परिजन ।
बिलासपुर। PWD ठेकेदार द्वारा किए गड्ढे में गिरने से बुधवार रात एक व्यक्ति की मौत हो गई। गुरुवार को मृतक के परिजन शव लेकर सिविल लाइन थाना पहुंच गए और जमकर हंगामा किया। परिजन की शिकायत पर पुलिस ने PWD अधिकारियों और ठेकेदारों के खिलाफ गैरइरादतन हत्या का जुर्म दर्ज किया है । सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत अलका एवेन्यू के पास पीडब्ल्यूडी के द्वारा खोदे गए गहरे गड्ढे में 68 वर्षीय कृपाल सिंह गाबा की बुधवार रात में गिरने से मौत हो गई थी। गुरुवार को मृतक का पुत्र अन्य परिजन के साथ शव लेकर सिविल लाइन थाना पहुंच गए और शव को सड़क पर रखकर प्रदर्शन करने लगे। मृतक के पुत्र ने आरोप लगाया कि उनके पिता की मृत्यु ठेकेदार डी.सी. कन्सट्रक्शन, इंजीनियर दीपक खण्डेलवाल, कार्य पालन अभियंता एके चौरसिया की लापरवाही के कारण हुई है। उनके खिलाफ हत्या का मामला दर्ज किया जाए। भारी हो हंगामे के बाद सिविल लाइन पुलिस ने PWD के अधिकारियों के अलावा ठेकेदार ले खिलाफ गैर इरादतान हत्या का अपराध दर्ज कर लिया है ।
गौरतलब है कि अलका एवेन्यू के पास सड़क निर्माण का कार्य पीडब्ल्यूडी की ठेका कंपनी डीसी कंस्ट्रक्शन के द्वारा कराया जा रहा है। फर्म का प्रोपाईटर देवचरण राठौर है लेकिन मौके पर कार्य की देखरेख देवचरण राठौर का पुत्र गुड्डू राठौर करता है। ठेकेदार ने सड़क चौड़ीकरण के लिए कल 19/04/2023 को अल्का एवेन्यु कालोनी के गेट से आगे पुलिया निर्माण के लिए लगभग 10 फीट गहरा गड्डा खोद कर छोड़ दिया है। मौके पर किसी प्रकार से बेरिकेटिंग या संकेतक ठेकेदार के द्वारा नही लगाया गया था। मौके पर सुरक्षा मानकों का भी पालन नहीं किया गया है। गौरतलब है कि कृपाल सिंह 19/04/2023 को रात्रि लगभग 8:30 बजे डेयरी के कार्य से उषा उपवन स्थित अपने घर से मोटर सायकल से निकले थे और ठेकेदार के द्वारा पुलिया निर्माण के लिये कराये गये गड्डे में मोटर सायकल सहित गिर गये जिससे उसकी मौत हो गई थी। कुछ देर बाद उसी गड्डे में एक लड़का भी गिर गया। वह भी उषा उपवन में ही रहता है। वह भी उस गड्डे में मोटर सायकल सहित गिरा था। कुछ राहगीर उस लड़के के चिल्लाने पर उसे बचाने गये और बाहर निकाला तो उसने बताया कि कोई व्यक्ति पहले से ही गड्डे में मोटर सायकल सहित गिरा हुआ है। तब पुलिस को सूचना दी गई और एंबुलेंस वाले आए कृपाल सिंह गाबा को बाहर निकाला और अस्पताल ले गए। वहां पर डाक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
