- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- शांति समिति की बैठक में ईद-उल-फितर पर्व सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय ।
शांति समिति की बैठक में ईद-उल-फितर पर्व सौहार्द्रपूर्ण माहौल में मनाने का निर्णय ।
बिलासपुर। एडीएम आर.ए. कुरूवंशी ने आज जिला कार्यालय परिसर स्थित मंथन सभाकक्ष में शांति समिति की बैठक ली। बैठक में आगामी ईद-उल-फितर पर्व को शांति एवं सौहार्द्रपूर्ण वातावरण में मनाये जाने और कानून व्यवस्था बनाये रखने के लिए प्रशासनिक तैयारियों को लेकर विचार-विमर्श किया गया। समिति सदस्यों ने पर्व को आपसी तालमेल एवं भाई चारे की भावना के साथ सौहार्द्रपूर्ण तरीके से मनाने का निर्णय लिया। बैठक में एडीएम कुरूवंशी ने पुलिस, नगर निगम एवं बिजली विभाग को इस संबंध में आवश्यक तैयारी पूर्ण करने और सतर्क रहने के निर्देश दिए। इस अवसर विभागीय अधिकारी, सामाजिक संगठनों के पदाधिकारीगण सहित शांति समिति के सदस्य उपस्थित थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
