- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- स्वास्थ्य एवं वाणिज्य कर मंत्री सिंहदेव ने जीएसटी भवन का किया निरीक्षण ।
स्वास्थ्य एवं वाणिज्य कर मंत्री सिंहदेव ने जीएसटी भवन का किया निरीक्षण ।
बिलासपुर। स्वास्थ्य एवं वाणिज्यिक कर मंत्री टी.एस. सिंहदेव ने आज बिलासपुर प्रवास के दौरान तिफरा में नवनिर्मित जीएसटी कार्यालय का निरीक्षण किया। उन्होंने निरीक्षण के दौरान विभिन्न कक्षों में जाकर अधिकारियों एवं कर्मचारियों से कार्यों और गतिविधियों की जानकारी ली और उन्हें आवश्यक निर्देश दिए। साथ ही कार्यालय की व्यवस्था और वहां उपलब्ध सुविधाओं का भी जायजा लिया। इस मौके पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव ने कहा कि नवनिर्मित भवन के बनने से यहां के स्टाफ को अच्छा माहौल और सुविधाएं मिला है। इससे अधिकारी एवं कर्मचारी बेहतर ढंग से कार्य का संपादन कर पाएंगे। इस अवसर पर स्वास्थ्य मंत्री सिंहदेव को जी.एस.टी. बिलासपुर के विशेष आयुक्त टी.एल. ध्रुव ने जी.एस.टी. कार्यालय के कार्यों की विस्तार से जानकारी दी ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
