कर्कश शोर मचाने वाले एनफील्ड बुलेट के खिलाफ एक बार फिर बिलासपुर पुलिस की कार्यवाही ।

feature-top

बिलासपुर। युवाओ में रॉयल एनफील्ड बुलेट में फर्राटा मारने का फैशन चलन में है, इस संख्या में युवा वर्ग बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर घातक आवाज व गोली चलाने वाली आवाज वाले साइलेंसर लगाकर फर्राटा मार रहे है, उक्त साइलेंसर की आवाज से दुर्घटना की आशंका बनी रहती है, इसको ध्यान में रखते हुए बिलासपुर पुलिस अधीक्षक संतोष सिंह ने ऐसे वाहनों एवं कार में स्टंट करने वाले वाहन चालकों पर विशेष कार्यवाही के निर्देश यातायात पुलिस को दिए है ।

आदेश के तारतम्य में उप पुलिस अधीक्षक (यातायात) संजय साहू एवं यातायात के निरीक्षकों द्वारा प्रतिदिन स्टंट करने वाले वाहन चालकों एवं बुलेट में मॉडिफाइड साइलेंसर लगाकर फर्राटा मारने वाले वाहन चालाकों पर कार्यवाही की जा रही है। आज कार्यवही के अंतर्गत विशेष रूप से कुल 14 बुलेट वाहनों पर कार्यवाही की गई वाहन मालिक द्वारा ओरिजनल साइलेंसर लगाने व चलान करवाना पुराना लाइसेंस जमा करने पर ही वाहन छोड़ी गई एवं भविष्य में ऐसा न करने की हिदयात दी गई । गैरतलब है की पिछले दो दिनों में सोशल मिडिया एवं विडियो के माध्यम से प्राप्त, कर चालक द्वारा वाहन चलाकर स्टंट करने वाले वाहनों पर कार्यवाही की गई एवं मॉडिफाइड साइलेंसर वाहनों पर निरंतत यातायात की कार्यवाही जरी है ।

feature-top
feature-top

Popular News