तीन शातिर मोटरसाइकल चोर गिरफ्तार, टुकड़े करने के बाद पार्ट्स बेचते थे आरोपी ।

feature-top

बिलासपुर। पुलिस ने मोटर सायकल चोरी करने वाले तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। आरोपी मोटर सायकल व स्कुटी की चोरी करके उसको टुकड़ों में काटते थे फिर उसके पार्ट्स को बेच देते थे। पुलिस ने आरोपियों से मोटर सायकल सहित 12 मोटर सायकल व स्कुटी के पार्ट्स जब्त किए है । मामले का विवरण इस प्रकार है कि 17.04.23 को सरकण्डा व कोतवाली के नामचीन चोर घुमते मिले। इसकी सूचना मिलते ही ए.सी.सी.यु. ने पुलिस अधीक्षक संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) को दी। उन्होने मामले में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर बिलासपुर राजेन्द्र जायसवाल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामिण राहूल देव शर्मा को मामले में तत्काल संज्ञान लेने निर्देश दिये। जिनके नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देश प्राप्त कर ए.सी.सी.यु. टीम तत्काल मौके पर पहुॅची। मस्तुरी पुलिस से जानकारी साझा की गई एवं मस्तुरी एवं ए.सी.सी.यु. की संयुक्त टीम द्वारा जोंधरा चौक मस्तुरी में घेराबंदी कर चोरो को पकडा। पुछताछ पर अगल अगल स्थानो से मोटर सायकल चोरी करने के बाद उसे कांट कर बेंचना स्वीकार किया। आरोपियों को थाना लाकर पुछताछ किया गया जो मस्तुरी व अन्य स्थानो से चोरी किये गये मोटर सायकल का पार्ट्स छुपाकर रखना जाहिर किये जिनके बताये अनुसार 2 नग मोटर सायकल व उल्लेखित अन्य सामग्रीया बरामद की गई । सम्पुर्ण जांच पर उपरोक्त आरोपीयो द्वारा मोटर सायकल चोरी का कांट कर बेंचना पाये जाने से आरोपीयो को धारा 41(1-4) जा.फौ. एवं 379, 411 भा.द.वि. के आरोप में गिरफ्तार किया गया है, आरोपी को माननीय न्यायालय पेश किया जाता है।
बरामद संपत्ति
1. हिरो मोटर सायकल स्पलेण्डर इंजन नम्बर 05G1SE4004 तथा चेचिस नम्बर 05G16F13237 लिखा हुआ।
2. हिरो मोटर सायकल एच एफ डिलक्स CG10 816 इंजन नम्बर HA11ENJ9M8393 तथा चेचिस नम्बर MBLHAW025J9M06289 लिखा हुआ।
3. मोटर सायकल का 11 चक्का रिंग सहित 2 स्कुटी का चक्का रिंग सहित मोटर सायकल का ईजन पैनल 2 नग कटा हुआ कुल 12 मोटर सायकल एवं स्कुटी का कटा हुआ अन्य पार्टस जुमला किमती 45000 रू।
नाम गिरफ्तार आरोपी
1. राजा राव उर्फ छोटु उर्फ मटिया पिता बसंत राव उम्र 29 साल सा. खण्डुजा अस्पताल के सामने ठाकुर देव मंदिर के पास गांधी चौक बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.)
2. शिवा वर्मा पिता स्व. गया प्रसाद वर्मा उम्र 24 वर्ष सा. मधुबन मुक्तिधाम के पास गांधी चौक बिलासपुर थाना सिटी कोतवाली जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
3. कासिम खान पिता समीम खान उम्र 24 वर्ष सा. इरानी चौक चांटीडीह बिलासपुर थाना सरकण्डा जिला बिलासपुर (छ.ग.)।
विशेष योगदान
ए.सी.सी.यु. प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैषणव, निरीक्षक प्रकाश कांत थाना प्रभारी मस्तुरी उप निरीक्षक अजय वारे सउनि हेमन्त पाटले प्रधान आरक्षक देवमुन पुहुप, बलबीर सिंह आरक्षक निखील जाघव, सरफराज खान, तरूण , विरेन्द्र गंधर्व, दीपक यादव, दीपक उपाध्याय, सुखदेव माण्ड्रे, अरविंद कुर्रे, राम सनेही साहू ।

feature-top
feature-top

Popular News