- Home
- टॉप न्यूज़
- मुंगेली
- लोरमी के भाजपा नेता की हत्या मामले में पुलिस ने पत्नी, बहु, बेटी और 2 बेटे को किया गिरफ्तार, भाजपा नेता की नंगाई से पूरा परिवार था परेशान ।
लोरमी के भाजपा नेता की हत्या मामले में पुलिस ने पत्नी, बहु, बेटी और 2 बेटे को किया गिरफ्तार, भाजपा नेता की नंगाई से पूरा परिवार था परेशान ।
लोरमी। भाजपा नेता की हत्या में पुलिस ने मृतक की पत्नी, बहु, बेटी और 2 बेटे को गिरफ्तार किया है। भाजपा नेता के नंगाई से पूरे घर के लोग परेशान थे। लिहाजा सभी ने योजना बनाकर उसकी हत्या कर दी । मुंगेली जिला में बीजेपी नेता शत्रुहन साहू की हत्या मामले में पुलिस ने पांच हत्यारों को गिरफ्तार किया है। इस हत्याकांड में कोई और नहीं परिवार ही कातिल निकला। मृतक की पत्नी, 2 बेटे, 1 बेटी और बहू ने घटना को अंजाम दिया है। लोरमी पंडरिया मुख्य मार्ग में नेता की लाश मिली थी। सिर पर धारदार हथियार से वार के निशान थे। बीजेपी नेता के रूप में मृतक की पहचान हुई थी। मिली जानकारी के मुताबिक शत्रुहन साहू गोड़खाम्ही मंडल के पिछड़ा वर्ग महामंत्री थे। आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी थी। इसी बीच लोरमी पुलिस को पत्नी, बेटा, बेटी, बहू सहित पांच आरोपियों पर शक हुआ ।
घर जाकर जांच करने पर पता चला कि फावड़े पर खून के धब्बे थे। कार में भी खून के धब्बे थे, जिसके आधार पर परिवार को हिरासत में लेकर कड़ाई से पूछताछ की गई तो हत्या करना स्वीकार कर लिया। परिवार ने बताया कि शत्रुहन साहू शराब पीकर लड़ाई झगड़ा करता था, जिससे पूरे घर के लोग परेशान थे। घटना दिनांक को भी उसका घर के लोगों से विवाद हुआ था। इसी बीच मृतक का लड़का तैश में आकर फावड़ा से सिर पर वार कर दिया। जिससे उसकी मौत हो गई। घटना को अंजाम देने के बाद मृतक की लाश को घर से 3 किमी दूर गोल्हापारा में ले जाकर सड़क के किनारे फेंक दिया, ताकि पुलिस को गुमराह किया जा सके। मृतक की पत्नी ने बताया कि शादी के 30 साल बाद भी पति का सुख नहीं मिला। पति हमेशा मारपीट-गाली-गलौज करता था, जिससे वे हताश हो गए थे ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
