हाईवा रोककर हाईवा चालक से मारपीट और लूटपाट करने वाले के तीनो आरोपी गिरफ्तार ।

feature-top

बिलासपुर। दिनांक 14.04.23 को रात्रि में सूचक उमेश कुमार यदु पिता शत्रुहन यदु उम्र 35 साल सा. खम्हरिया थाना माठापारा जिला बलौदा बाजार (छ.ग.) का निवासी है जो पेशे से ड्राईवरी कार्य करता है, हाईवा क्रमांक सी.जी. 22 एक्स 0152 को चलाकर बलौदा बाजार से रेत लोड कर हाईवा खाली करने पचपेडी आया था जो रेत खाली कर खाली हाईवा लेकर वापस बलौदा बाजार जा रहा था जो घटना स्थल चिस्दा मेन रोड के पास पहुँचा था कि इसके हाईवा के सामने एक मोटर सायकल व एक एक्टीवा स्कूटी सवार 02-02 अज्ञात व्यक्तियों ने इसके हाईवा को रोककर हाईवा में चढकर प्रार्थी के पेट जेब में रखे नगदी रकम 10 हजार रु को उपरोक्त चोरो व्यक्ति मारपीट कर लूट कर ले गये, प्रार्थी ने भागते समय उनके एक्टीवा वाहन का नम्बर CG22 W 5433 लिखा नोट कर लिया एवं उपरोक्त घटना की सूचना अपने मालिक अनुपम वर्मा को दिया रात्रि में हाईवा में ही सोकर सूबह थाना पचपेडी में रिपोर्ट दर्ज कराया । 

रिपोर्ट पर थाना पचपेडी में उपरोक्त प्रकरण दर्ज कर सूचना  पुलिस अधीक्षक बिलासपुर  संतोष कुमार सिंह (भा.पु.से.) द्वारा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक शहर राजेन्द्र कुमार जायसवाल एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक ग्रामिण राहुल देव शर्मा एवं उप पुलिस अधीक्षक गरिमा द्विवेदी सी.एस.पी. चकरभाठा को मामले में तत्काल संज्ञान लेने निर्देश दिये जिनके नेतृत्व में वरिष्ठ अधिकारीयों के निर्देश पर थाना पचपेडी द्वारा जांच पतासाजी में लिया गया प्राप्त एक्टीवा वाहन नम्बर CG 22 W 5433 के आधार पर संदिग्ध सागर वर्मा के निवास चिल्हाटी जाकर पुछताछ किया जिससे अपने साथी आदित्य केवट व राजू केवट के साथ घटना को अंजाम देना स्वीकार किया एवं रात में लुटे हुये पैसो का बंटवारा कर लेना बताये जो उपरोक्त आरोपीयों से अलग-अलग घटना का लूटा गया मशरूका व घटना में प्रयुक्त एक्टीवा स्कुटी व मोटर सायकल क्रमांक CG22 W 6366 को बरामद कर गिरफ्तार किया गया है जिन्हे माननीय न्यायालय पेश किया जाता है ।

विशेष योगदान :- निरीक्षक बृजलाल भारद्वाज थाना प्रभारी पचपेडी, प्रधान आरक्षक रामबहोर सिन्हा, शिवधन बाजरे, आरक्षक विधासगर खटकर, कन्हैया लाल पैकरा, कन्हैया लाल मरावी, निता यादव ।

 गिरफ्तार आरोपी :-

1. सागर वर्मा पिता राजकुमार वर्मा उम्र 21 वर्ष सा. ग्राम चिल्हाटी थाना पचपेडी जिला बिलासपुर।

2. आदित्य केंवट पिता सुखदेव केंवट उम्र 21 वर्ष सा. ग्राम चिल्हाटी थाना पचपेडी जिला बिलासपुर।

3. राजू कॅवट पिता रायसिंह कॅवट उम्र 22 वर्ष सा. ग्राम चिल्हाटी थाना पचपेडी जिला बिलासपुर।

बरामद मशरूका :- नगदी रकम 10 हजार रु मोटर सायकल क्रमांक CG22 W 6358 एक्टीवा वाहन नम्बर CG22 W 5433

feature-top
feature-top

Popular News