- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- तखतपुर में मिली अधजली लाश की हुई शिनाख्त-मृतक निगरबंद गांव का सूरज लोधी बतया जा रहा है, पुलिस जांच में जुटी ।
तखतपुर में मिली अधजली लाश की हुई शिनाख्त-मृतक निगरबंद गांव का सूरज लोधी बतया जा रहा है, पुलिस जांच में जुटी ।
तखतपुर। अधजले शव से फैलीं सनसनी की युवक के रूप में पहचान हो चुकी है, सूत्रों से मिली जानकारी के अनुसार नगर के ह्रदय स्थल वार्ड क्रमांक 2 कैलाश नगर के पीछे 16 से 17 वर्ष का अज्ञात शव मिलने से नगर में हड़कंप मच गया था। जैसे जानकारी लगते ही पुलिस घटनास्थल पहुँची तो अधजले शव के ऊपर से पैरा हटाकर देखा गया जिसमें युवक के रूप में उसकी पहचान हुई, अधजले युवक के नाक से खून निकला हुआ है एवं हाथ के पास प्लास्टिक पड़ा हुआ है, वही युवक ब्लू कलर का शर्ट व जींस पहना हुआ है ।
मृतक युवक पास के गाँव निगरबंद का निवासी बताया जा रहा है सूरज लोधी के रूप में उसकी पहचान हुई है कुछ दूर में मृतक की हीरो बाइक है जानकारी के अनुसार मृतक के माता – पिता का स्वर्गवास हो चुका है घर पर अकेला रहता था, घटनास्थल से शव को मंचुरी भेजा जा रहा है। अभी तक इसका पता नहीं चल पाया है, अनुमान लगाया जा रहा है कि कोई पुरानी रंजिश को लेकर युवक को मारकर यहां जलाया गया है घटना आगे की जांच पूरी होने के बाद ही पता चल पाएगा की सच्चाई क्या है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
