- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- बेरोजगारी भत्ता योजना की मॉनिटरिंग हेतु जिला स्तरीय समिति गठित ।
बेरोजगारी भत्ता योजना की मॉनिटरिंग हेतु जिला स्तरीय समिति गठित ।
बिलासपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल की घोषणा अनुरूप बिलासपुर सहित पूरे राज्य में राज्य सरकार द्वारा शिक्षित बेरोजगार युवाओं को बेरोजगारी भत्ता देने की महत्वाकांक्षी योजना 1 अप्रैल से शुरू हो रही है। कलेक्टर सौरभ कुमार ने योजना के व्यापक प्रचार-प्रसार तथा प्रमाण पत्रों के सत्यापन के लिए आवश्यक व्यवस्था करनेे के निर्देश दिए है। कलेक्टर द्वारा योजना के पर्यवेक्षण एवं जिला स्तर पर योजना की मॉनिटरिंग करने के लिए जिला स्तरीय समिति का गठन का आदेश जारी किया गया है ।
जारी आदेश अनुसार समिति में कलेक्टर अध्यक्ष होंगे। सीईओ जिला पंचायत को उपाध्यक्ष, जिला रोजगार अधिकारी को सदस्य सचिव, नगर निगम आयुक्त, मुख्य नगर पालिका अधिकारी सहित मुख्य महाप्रबंधक, जिला उद्योग एवं व्यापार केंद्र, उप संचालक, जिला जनसंपर्क कार्यालय, लीड बैंक मैनेजर, सहायक संचालक, जिला कौशल विकास प्राधिकरण, सहायक परियेाजना अधिकारी एवं लाईवलीहुड कॉलेज निपनिया के प्राचार्य को समिति का सदस्य नियुक्त किया गया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
