- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- बूढ़ी माई मंदिर के पास कोतवाली पुलिस के हाथ आया शातिर बाइक चोर, बाइक का नंबर प्लेट बदलकर बेचने की फिराक में था आरोपी ।
बूढ़ी माई मंदिर के पास कोतवाली पुलिस के हाथ आया शातिर बाइक चोर, बाइक का नंबर प्लेट बदलकर बेचने की फिराक में था आरोपी ।
रायगढ़। कोतवाली पुलिस द्वारा आज दोपहर बुढ़ी माई मंदिर के पास एक बाइक चोर को चोरी की बाइक बेचने की फिराक में ग्राहक तलाश करते समय पकड़ा गया है। आरोपी बुधराम चौहान पिता हरिहर चौहान उम्र 29 वर्ष निवासी बंगलापारा वार्ड क्रमांक 39 थाना कोतवाली रायगढ़ के द्वारा 3 दिसंबर 2022 को संजय मार्केट से मोटरसाइकिल होंडा ड्रीम युगा क्रमांक CG12 AJ 3853 को चोरी कर घर में छिपा कर रखा था। आरोपी मोटरसाइकिल का नंबर प्लेट बदल कर मोटरसाइकिल को बेचने ग्राहक की तलाश में था । मोटर सायकल चोरी के संबंध में थाना कोतवाली में बाइक मालिक द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया गया था । आज सुबह कोतवाली थाना प्रभारी निरीक्षक शनिप रात्रे को उनके सक्रिय मुखबिर ने सूचना दिया कि बंगलापारा के पास एक व्यक्ति मोटरसाइकिल बेचने ग्राहक तलाश रहा है जिस पर तत्काल कोतवाली पुलिस की टीम मौके पर जाकर संदेही को हिरासत में ली जो पूछताछ में अपना नाम बुधराम चौहान बताया । आरोपी के पास से मोटरसाइकिल ड्रीम योगा की जब्ती की गई है जिसके नंबर प्लेट को आरोपी अपने घर में छिपा रखा था जिसे भी पुलिस आरोपी के मेमोरेंडम पर जब्ती की है जिसे आज बाइक चोरी के अपराध में गिरफ्तार कर रिमांड पर भेजा गया है । शातिर बाइक चोरी के आरोपी की पतासाजी में थाना प्रभारी कोतवाली निरीक्षक शनिप रात्रे, प्रधान आरक्षक दिलीप भानु, नरेंद्र यादव और आरक्षक सुशील मिंज की प्रमुख भूमिका रही है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
