- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- सरकन्डा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, आरोपी से 18 किलो से अधिक गांजा बरामद ।
सरकन्डा पुलिस ने अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर को किया गिरफ्तार, आरोपी से 18 किलो से अधिक गांजा बरामद ।
बिलासपुर। सरकन्डा पुलिस अन्तर्राज्यीय गांजा तस्कर का भांडा फोड़ा है। पकड़ा गया आरोपी ओडिशा से गांजा लाकर बिलासपुर में खपा रहा था। मुखबीर की सूचना पर आरोपी को राजकिशोर नगर से गिरफ्तार किया गया है। कार्रवाई के दौरान आरोपी से कुल 18 किलो 100 ग्राम से अधिक गांजा बरामद हुआ है। बरामद गांजा की कीमत करीब तीन 60 हजार रूपयों से अधिक है। आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट 20 बी का अपराध दर्ज किया गया। आरोपी राजेश नाग सुबर्नपुर जिला सुबर्नपुर ओडिशा का रहने वाला है। सरकन्डा थाना प्रभारी फैजूल होदा शाह ने बताया कि 28 मार्च को मुखबीर से जानकारी मिली कि राजकिशोर नगर स्थित स्मृति वन शिव मंदिर के पास एक व्यक्ति पिट्ठू बैग में गांजा रखकर ग्राहक की तलाश कर रहा है ।
मामले की जानकारी वरिष्ठ अधिकारियों को दी गयी। टीम के साथ स्मृति वन के पास घेराबंदी कर मुखबीर के बताये हुलिया के व्यक्ति को धर दबोचा गया । पूछताछ के दौरान आरोपी ने अपना नाम राजेश नाग पिता जम्बेश्वर बताया। आरोपी ने बताया कि वह उपरफब्जी खरी थाना सुबर्नपुर जिला सुबर्नपुर उड़िसा का रहने वाला है। तलाश की दौरान आरोपी के कब्जे से 18 किलो 100 ग्राम से अधिक गांजा बरामद किया गया। बरामद गांजा की कीमत करीब तीन लाख 60 हजार रूपयों से अधिक है। आरोपी के विरूद्ध एनडीपीएस एक्ट के तहत अपराध कामय किया गया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
