- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- नाबालिक लडकी को बहला फुसला कर अश्लील हरकत करने वाले फरार आरोपी को गुजरात से किया गिरफ्तार ।
नाबालिक लडकी को बहला फुसला कर अश्लील हरकत करने वाले फरार आरोपी को गुजरात से किया गिरफ्तार ।
सीपत। नाबालिक लडकी को बहला फुसला कर अश्लील हरकत करने वाले फरार आरोपी को सीपत पुलिस ने गिरफ्तार किया हैं। सीपत थाना प्रभारी हरिश्चंद्र टांडेकर से मिली जानकारी के अनुसार नाबालिक लड़की के पिता ने 02.12.2022 को थाना पहुँचकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि दिनांक 28.11.2022 को इसकी नाबालिक लड़की को कोई अज्ञात व्यक्ति बहला-फुसला कर अपहरण कर ले गया है। उक्त रिपोर्ट पर सीपत पुलिस द्वारा अपराध दर्ज कर उक्त घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराकर आरोपी की पतासाजी की जा रही थी। पतासाजी के दौरान पुलिस द्वारा संदेही का मोबाईल नम्बर का कॉल डिटेल साईबर सेल बिलासपुर से प्राप्त किया गया, जो बार-बार अपना लोकेशन बदलते रहता था। अंतिम बार लोकेशन अहमदाबाद गुजरात प्राप्त हुआ। जिसके बाद वरिष्ठ पुलिस अधिकारीयों के मार्गदर्शन में सीपत पुलिस द्वारा टीम बनाकर प्राप्त लोकेशन के आधार पर अहमदाबाद गुजरात में घेराबंदी कर आरोपी आशीष विश्वकर्मा को पकड़ा गया। जिसे धारा 363, 366, 354, (ग) भादवि 08 पॉक्सो एक्ट एवं SC/ST एक्ट 3(1) बी 3(2) (V-A) के तहत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। उक्त कार्यवाही में इनका रहा सराहनीय योगदान, निरीक्षक हरीशचंद्र टांण्डेकर, उनि. एस.एफ.केरकेट्टा, प्रधान आरक्षक गंगाधर कंवर, आरक्षक चंद्रप्रकाश भारद्वाज का रहा ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
