- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- खैरागढ़ विधायक की पुत्र मौत, खाई में गिरी थी कार, महीने भर से चल रहा था इलाज ।
खैरागढ़ विधायक की पुत्र मौत, खाई में गिरी थी कार, महीने भर से चल रहा था इलाज ।
रायपुर। खैरागढ़ विधायक यशोदा वर्मा के बेटे की सड़क हादसे में मौत हो गयी है। हादसे के बाद रायपुर के एक निजी अस्पताल में उनका इलाज किया जा रहा था। भीषण सड़क हादसे का शिकार हुए विधायक पुत्र एक महीने से जिंदगी और मौत की जंग लड़ रहे थे, लेकिन आज दोपहर करीब 1 बजे वो जिंदगी की जंग हार गये। पिछले दिनों 20 फरवरी को खैरागढ़ की विधायक यशोदा वर्मा के बेटे प्रवीण वर्मा भीषण सड़क हादसे में घायल हो गये थे। उन्हें रायपुर के प्राइवेट हास्पीटल में इलाज के लिए भर्ती कराया गया था। एक महीने से ज्यादा वक्त से इलाज के बाद उनकी आज मौत हो गयी ।
जानकारी के मुताबिक धमतरी-कांकेर रोड में विधायक के बेटे की कार दुर्घटनाग्रस्त हो गयी थी। विधायक यशोदा वर्मा के पुत्र प्रवीण वर्मा अपने दोस्त तथा ड्राईवर के साथ कार में किसी काम से जगदलपुर जा रहे थे इसी दौरान एक ट्रक को ओव्हरटेक करते समय ड्राईवर को समाने की मोड़ दिखाई नहीं दी और कार सीधे 10 फीट नीचे खाई में जा गिरी। कार ने 4-5 बार पलटी खाई, इस घटना में प्रवीण बुरी तरह घायल हो गये। घटना के बाद एंबुलेंस से प्रवीण व अन्य घायलों को रायपुर के निजी अस्पताल में भर्ती कराया गया था। हादसे के वक्त कार को विधायक का पुत्र प्रवीण ही चला रहा था और दुर्घटना के चलते प्रवीण का एक पैर फ्रेक्चर हो चुका था, और रीढ़ की हड्डी में भी चोट आयी थी। लेकिन आज इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
