- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- बिलासपुर पुलिस के नशे के विरुद्ध कार्यवाही एवं जागरूकता अभियान निजात को कठपुतली कलाकारों का मिला सहयोग ।
बिलासपुर पुलिस के नशे के विरुद्ध कार्यवाही एवं जागरूकता अभियान निजात को कठपुतली कलाकारों का मिला सहयोग ।
बिलासपुर। पुलिस अधीक्षक बिलासपुर संतोष कुमार सिंह के निर्देश में तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक बिलासपुर राजेंद्र कुमार जायसवाल एवं नगर पुलिस अधीक्षिका कोतवाली पूजा कुमार के पर्यवेक्षण में बिलासपुर पुलिस द्वारा नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्यवाही की जा रही है, और जेल भेजा जा रहा है साथ ही आम आदमियों को नशे के विरुद्ध जागरूक भी किया जा रहा है। जागरूकता अभियान में बिलासपुर पुलिस के विभिन्न थाना के थाना प्रभारी एवं अन्य स्टाफ लगातार आम नागरिकों के बीच विभिन्न कालोनियों, मेला, हाट बाजार, तथा सार्वजनिक जगहों पर जाकर लोगों को लगातार जागरूक करने का काम कर रही है, इसी दौरान विश्व कठपुतली सप्ताह 21 से 26 मार्च तक मनाई जा रही है, जिसमें कठपुतली शो संचालिका किरण मोइत्रा द्वारा भी निजात अभियान को समर्थन दिया गया, तथा सिविल लाइन थाना क्षेत्र में कठपुतली शो आयोजित करने के बाद आज सरकंडा थाना क्षेत्र के विभिन्न स्थानों पर कठपुतली शो का आयोजन किया गया, इस शो के माध्यम से आम नागरिकों तक नशे के दुष्परिणाम तथा नशे से होने वाले अपराधों नुकसान के बारे में विस्तृत जानकारी दी गई साथ ही लोगों को फ्लेक्स बैनर में आकर्षक स्लोगन एवं निजात अभियान के सॉन्ग मिले निजात ड्रग की दुनिया से, मिले निजात जहर की पुड़िया से चलाकर लोगों को नशे के विरुद्ध जागरूक करने का प्रयास किया गया निजात अभियान के तहत नशे के कारोबारियों के विरुद्ध लगातार कार्रवाई एवं आम नागरिकों को जागरूक करने का प्रयास किया जाता रहेगा ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
