26 तोला सोने के गहने लेकर फरार होने वाले आरोपी बनारस से गिरफ्तार, ज्वेलर्स की दुकान से पॉलिश करने ले गया था गहने ।

feature-top

बिलासपुर। कोतवाली पुलिस ज्वेलर्स 26 तोला सोने के गहने लेकर फरार होने वाले आरोपी को बनारस से गिरफ्तार कर लिया है। आरोपी दुकान से गहने पोलिस करने के लिए ले जाता था। दुकानदार का भरोसा जितने के बाद वह सोने का हार 6 नग, सोने का कंगन 10 नग, सोने का लाकेट 9 नग लेकर भाग गया । रितेश सलूजा पिता स्व. मदन लाल सलूजा उम्र 29 वर्ष निवासी मेनरोड तेलीपारा संजय बेग हाउस ने सिटी कोतवाली थाने में आकर रिपोर्ट दर्ज कराया था कि कारीगर विष्णु सोनी को करीबन 7 वर्षो से जानता हूं जो सोने चांदी के जेवर का पाॅलिश एवं कारीगरी का काम करता है। अक्सर उसकी दुकान से सोने चांदी के जेवर को पाॅलिश करने एवं कारीगरी करने ले जाता था, और पाॅलिश कर एवं कारीगरी कर वापस कर देता था । 04.03.2023 के शाम करीबन 06:30 बजे कारीगर विष्णु सोनी प्रार्थी के दुकान में आया और पालिस करने के लिए सोने का 9 नग लाॅकेट, सोने का 6 नग हार एवं सोने का 10 नग कंगन जुमला सोने के जेवर का वजन करीबन 26 तोला को ले गया ।

विश्वास में आकर विष्णु सोनी को सोना पाॅलिश करने दिया था। सोने को पालिस कर विष्ण सोनी रात्रि 09:30 बजे तक दुकान में लाकर छोड़ने की बात हुई थी लेकिन वापस नही छोडा। विष्णु सोनी का पता किया पता नही चला एवं उसके मोबाईल नंबर से भी संपर्क किया जो मोबाईल बंद होना पाया। फिर विष्णु सोनी के मकान में जाकर पता किया तो पता चला कि विष्णु सोनी कुछ दिन पूर्व मकान खाली करके कही चला गया है। कारीगर विष्णु सोनी द्वारा प्रार्थी के सोने के जेवर को अफरा-तफरी कर दिया है। रिपोर्ट पर थाना सिटी कोतवाली में धारा 406 भादवि अपराध पंजीबद्ध किया। मामले के संबंध में वरिष्ठ अधिकारियो को अवगत कराया गया। उनके निर्देश पर थाना प्रभारी सिटी कोतवाली प्रदीप कुमार आर्य ने आरोपी के पता तलाश हेतु टीम बनायी गई। साईबर सेल प्रभारी निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव से तकनिकी सहायता लेकर आरोपी का पता किया। आरोपी विष्णु सोनी के बनारस उ.प्र. में छिपे होने कि जानकारी मिली। तत्काल निरीक्षक प्रदीप कुमार आर्य के नेतृत्व में प्र.आर. 505 निर्मल सिंह ठाकुर, आर. प्रेम सूर्यवंशी, आर. प्रशांत राठौर (एसीसीयू) की एक टीम बनारस उ.प्र. रवाना की गई ।

आरोपी को घेराबंदी कर बनारस उ.प्र. में पकडा गया। आरोपी से पूछताछ करने पर आरोपी ने जुर्म करना स्वीकार किया। आरोपी के कब्जे से सोने का 9 नग लाॅकेट, सोने का 6 नग हार एवं सोने का 10 नग कंगन कुल वजन करीबन 26 तोला कीमती 13,20,000 रुपए जप्त किया गया। आरोपी सोने के जेवर को बेचने की फिराक में बनारस उ.प्र. गया था। जो सोने के जेवर को बेचने के पूर्व ही पुलिस द्वारा पकडकर बनारस उ.प्र. से बिलासपुर लाया गया। आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमाण्ड पर भेजा गया ।

विशेष योगदान:- निरीक्षक प्रदीप आर्य, निरीक्षक धर्मेन्द्र वैष्णव, सउनि गजेन्द्र शर्मा, प्र.आर. 505 निर्मल सिंह ठाकुर, आर. प्रेम सूर्यवंशी, नुरूल कादिर, गोकुल जांगडे, प्रशांत राठौर(एसीसीयू) ।

feature-top
feature-top

Popular News