- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- रतनपुर पुलिस ने निजात आपरेशन कार्रवाई के दौरान चार किलो गांजा के साथ एक महिला तस्कर को किया गिरफ्तार ।
रतनपुर पुलिस ने निजात आपरेशन कार्रवाई के दौरान चार किलो गांजा के साथ एक महिला तस्कर को किया गिरफ्तार ।
बिलासपुर। रतनपुर पुलिस ने आपरेशन निजात कार्रवाई के दौरान चार किलो गांजा के साथ एक महिला को गिरफ्तार किया है। महिला आरोपी के पास से नगद भी बरामद किया गया है। गिरफ्तार महिला आरोपी का नाम दशमनिया बाई है। गिरफ्तार महिला आरोपी काडे थाना कोहका जिला मोहला मानपुर अंबागढ़ चौकी की रहने वाली है। महिला को एनडीपीएस एक्ट 20 (बी) के तहत गिरफ्तार किया है। रतनपुर पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार मुखबीर ने बताया कि एक महिला थैला में अवैध मादक पदार्थ लेकर खंडोबा तिराहा के पास बस का इंतजार कर रही है। महिला बस से अंबिकापुर जाने वाली है। मुखबीर के बताये हुलिया अनुसार महिला को स्टाफ साथ के घेराबंदी कर पकड़ा गया। पूछताछ के दौरान महिला ने गोल मोल जवाब दिया। जांच पड़ताल के दौरान महिला के पास थैला बरामद किया गया। थैला में सेलो टेप लपेटा हुआ तीन पैकेट बरामद किया गया। बरामद गांजा का वजन करीब 4 किलोग्राम से अधिक पाया गया। महिला को एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफतार कर विधिवत कार्रवाई को अंजाम दिया गया है ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
