- Home
- टॉप न्यूज़
- बिलासपुर
- पुलिस लाइन के रक्षित निरीक्षक (RI) को आया गुस्सा, दर्जनभर गाड़ियों में की तोड़फोड़ ।
पुलिस लाइन के रक्षित निरीक्षक (RI) को आया गुस्सा, दर्जनभर गाड़ियों में की तोड़फोड़ ।
बिलासपुर। पुलिस लाइन के रक्षित निरीक्षक (RI) धनेंद्र ध्रुव कैंपस में गाड़ियों को खड़ी देख गुस्से से आग बबूला हो गए। उन्होंने पत्थर उठाया और एक के बाद एक दर्जनभर गाड़ियों में दे मारा। इस दौरान कई गाड़ियां छतीग्रस्त हो गई। RI को ये भी ध्यान नहीं रहा की गाड़ी के अंदर बैठे ड्राइवर को चोट लग सकती है। इस दौरान ड्राइवर दहशत में रहे और इसकी शिकायत पुलिस के आला अधिकारियों से की है । पुलिस विभाग की ओर से पैट्रोलिंग और व्ही आई पी ड्यूटी के लिए सरकारी गाड़ी का उपयोग किया जाता है। कई बार वाहन कम पड़ने पर निजी गाड़ियां भी किराए पर ली जाती है ।
बीते दिनों होली के पहले पुलिस की ओर से चार से अधिक वाहन किराए पर लिए गए थे। इन वाहनों को ड्राइवर पुलिस लाइन में ही खड़ा करते है। गुरुवार को भी किराए पर ली गई गाड़ियों को लाइन में ही खड़ी कर ड्राइवर वहां बने शेड में बैठे थे । तभी दोपहर करीब 1.30 बजे आरआई धनेंद्र ध्रुव अपने ऑफिस से बाहर निकले और गाली देते हुए लाइन में खड़ी बाइक और चार पहिया वाहनों में पथराव शुरू कर दिया। ड्राइवरों का कहना है कि RI ने पहले एक बाइक को लात मारकर गिरा दिया। इसके बाद एक-एक कर चार वाहनों में पत्थर मारकर शीशे तोड़ दिए। RI के गुस्से को देखते हुए सभी ड्राइवर दहशत में आ गए और उन्हें रोकने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। बताया जा रहा है की RI धनेंद्र ध्रुव ने सभी ड्राइवरों से कहा था कि निजी गाड़ियों को लाइन से बाहर रखे लेकिन कोई उनकी बात नही मान रहे थे। यही कारण है कि उन्हें गुस्सा आया और गाड़ियों में तोड़फोड़ कर दी।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
