- Home
- टॉप न्यूज़
- मुंगेली
- पथरिया
- NMDC प्लांट में आग लगने से करोड़ों का हुआ नुकसान, कन्वेयर बेल्ट क्षतिग्रस्त, ट्रेन में नहीं हो सकेगी माल लोडिंग ।
NMDC प्लांट में आग लगने से करोड़ों का हुआ नुकसान, कन्वेयर बेल्ट क्षतिग्रस्त, ट्रेन में नहीं हो सकेगी माल लोडिंग ।
जगदलपुर। जगदलपुर स्थित एनएमडीसी प्लांट में रविवार को आग लग गई। इसके चलते कन्वेयर बेल्ट क्षतिग्रस्त हो गई है। सूचना मिलने पर पहुंची फायर ब्रिगेड और सीआईएसएफ की टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। बताया जा रहा है कि हादसे में प्लांट को करोड़ों का नुकसान हुआ है। हादसे के बाद ट्रेनों में माल लोडिंग बंद हो गई है। गनीमत रही कि वहां मौजूद कर्मचारियों को कोई नुकसान नहीं हुआ है। जानकारी के मुताबिक, बचेली स्थित एनएमडीसी के लोडिंग प्लांट में दोपहर को रेक लोडिंग फाइनोर रोलर के पास वेल्डिंग का काम चल रहा था। इसी दौरान उसकी चिंगारी से आग भड़क गई और उसने कन्वेयर बेल्ट को अपनी चपेट में ले लिया। इसके चलते 15 से 20 मीटर बेल्ट पूरी तरह से क्षतिग्रस्त हो गई। हादसा होते देख कर्मचारियों और अफसरों में अफरा-तफरी मच गई। हादसे के बाद से एनएमडीसी 4 से 5 दिन ट्रेन में माल लोडिंग नहीं करा पाएगा ।
Patel News

वेबसाइट के कुछ तत्वों में उपयोगकर्ताओं द्वारा प्रस्तुत सामग्री (समाचार/फोटो/वीडियो आदि) शामिल होगी। पटेल न्यूज़ इस तरह के सामग्रियों के लिए कोई जिम्मेदार नहीं स्वीकार करता है। पटेल न्यूज़ में प्रकाशित ऐसी सामग्री के लिए संवाददाता/ खबर देने वाला स्वयं जिम्मेदार होगा, पटेल न्यूज़ या उसके स्वामी, मुद्रक, प्रकाशक संपादक की कोई भी जिम्मेदारी नही होगी। सभी विवादों का न्याय क्षेत्र बिलासपुर होगा।
Categories
© Copyright 2020 Patel News. All Rights Reserved. Design by: TWS
